Monday, 27 March 2017

ब्रह्मचर्य

ब्रह्मचर्य  

 यह लेख पौराणिक ग्रंथों अथवा मान्यताओं पर आधारित है अत: इसमें वर्णित सामग्री के वैज्ञानिक प्रमाण होने का आश्वासन नहीं दिया जा सकता। विस्तार में देखें अस्वीकरण

ब्रह्मचर्य का मूल अर्थ है 'ब्रह्म (वेद अथवा ज्ञान) की प्राप्ति का आचरण।' इसका रूढ़ प्रयोग विद्यार्थीजीवन के अर्थ में होता है। आर्य जीवन के चार आश्रमों में प्रथम ब्रह्मचर्य है, जो विद्यार्थीजीवन की अवस्था का द्योतक है। प्राचीन समय से ही भारत में ब्रह्मचर्य का विशेष महत्त्व रहा है। कभी-कभी प्रौढ़ और वृद्ध लोग भी छात्रजीवन का निर्वाह समय-समय पर किया करते थे, जैसा कि आरुणि[1] की कथा से ज्ञात होता है। ब्रह्मचर्य का सामान्य अर्थ स्त्रीचिन्तन, दर्शन, स्पर्श आदि का सर्वथा त्याग है, इस प्रकार से ही पठन, भजन, ध्यान की ओर मनोनिवेश सफल होता है।

प्राचीनता

ऋग्वेद के अन्तिम मण्डल में इसके अर्थों पर विवेचन हुआ है। निसंदेह विद्यार्थीजीवन का अभ्यास क्रमश: विकसित होता गया एवं समय के साथ-साथ इसके आचार कड़े होते गये, किन्तु इसका विशद विवरण परवर्ती वैदिक साहित्य में ही उपलब्ध होता है। ब्रह्मचारी की प्रशंसा में कथित अथर्ववेद[2]के एक सूक्त में इसके सभी गुणों पर प्रकाश डाला गया है। आचार्य के द्वारा कराये गये उपनयन संस्कार के द्वारा बटुक का नये जीवन में प्रवेश, मृगचर्म धारण करना, केशों को बढ़ाना, समिधा संग्रह करना, भिक्षावृत्ति, अध्ययन एवं तपस्या आदि उसकी साधारण चर्या वर्णित है। ये सभी विषय परवर्ती साहित्य में भी दृष्टिगत होते हैं।

समय सीमा

विद्यार्थी आचार्य के घर में रहता है[3]; भिक्षा माँगता है, यज्ञाग्नि की देखरेख करता है[4] तथा घर की रक्षा करता है[5]। उसका छात्रजीवन काल बढ़ाया जा सकता है। साधारणतया यह काल बारह वर्षों का होता था, जो कभी-कभी बत्तीस वर्ष तक भी हो सकता था। छात्र जीवनारम्भ के काल निश्चय में भी भिन्नता है। श्वेकेतु 12 वर्ष की अवस्था में इसे आरम्भ कर 12 वर्ष तक अध्ययन करता रहा[6]

वर्ण विभाजन

गृह्यसूत्रों में कहा गया है कि प्रथम तीन वर्णों को ब्रह्मचर्य आश्रम में रहना चाहिए। किन्तु इसका पालन ब्राह्मणों के द्वारा विशेषकर, क्षत्रियों के द्वारा उससे कम तथा वैश्यों द्वारा सबसे कम होता था। दूसरे और तीसरे वर्ण के लोग ब्रह्मचर्य (विद्यार्थीजीवन) के एक अंश का ही पालन करते थे और सभी विद्याओं का अध्ययन न कर केवल अपने वर्ण के योग्य विद्याभ्यास करने के बाद ही गृहस्थाश्रम में प्रवेश कर जाते थे। क्षत्रियकुमार विशेष कर युद्ध विद्या का ही अध्ययन करते थे। राजकुमार युद्धविद्या, राजनीतिधर्म तथा अन्यान्य विद्याओं में भी पाण्डित्य प्राप्त करते थे।

पन्ने की प्रगति अवस्थाआधारप्रारम्भिकमाध्यमिकपूर्णताशोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

हिन्दू धर्मकोश |लेखक: डॉ. राजबली पाण्डेय |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 453 |

ऊपर जायें↑ (बृहदारण्यक उपनिषद 6.1.6)ऊपर जायें↑ अथर्ववेद (11.5)ऊपर जायें↑ (आचार्यकुलवासिन:, ऐतरेय ब्राह्मण, 1.23,2; अन्तेवासिन:, वही 3.11, 5)ऊपर जायें↑ (छान्दोग्य उपनिषद, 4.10.2)ऊपर जायें↑ (शतपथ ब्राह्मण, 3.62.15)ऊपर जायें↑ (छान्दोग्य उपनिषद, 5.1.2)ई-बुक: दशलक्षण धर्म - लेखक : प्रोफेसर महावीर सरन जैन - अध्याय 10 - ब्रह्मचर्य

संबंधित लेख

[छिपाएँ]

देखें • वार्ता • बदलें

हिन्दू धर्म संस्कार

गर्भाधान संस्कार · पुंसवन संस्कार · सीमन्तोन्नयन संस्कार· जातकर्म संस्कार · नामकरण संस्कार · निष्क्रमण संस्कार · अन्नप्राशन संस्कार · चूड़ाकरण संस्कार ·कर्णवेध संस्कार · उपनयन संस्कार · केशान्त संस्कार ·समावर्तन संस्कार · विवाह संस्कार · वानप्रस्थ संस्कारब्रह्मचर्य संस्कार · परिव्राज्य या संन्यास · पितृमेध या अन्त्यकर्म · श्राद्ध संस्कार · विद्यारंभ संस्कार

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

No comments:

Post a Comment