Thursday, 13 July 2017
ऋषि-मुनि और संत-महात्मा इसलिए लेते हैं समाधि Thu Apr 17 09:40:45 IST 2014  ध्यान की वह अवस्था जब व्यक्ति ईश्वर या अपने आराध्य में एकाकार हो जाता है समाधि कहलाती है। इस अवस्था में व्यक्ति को स्पर्श, रस, गंध, रूप एवं शब्द इन 5 विषयों की इच्छा नहीं रहती तथा उसे भूख-प्यास, सर्दी-गर्मी आदि का आभास भी नहीं होता। ऐसा व्यक्ति शक्ति संपन्न बनकर अमरत्व को प्राप्त कर लेता है। उसके जन्म-मरण का चक्र समाप्त हो जाता है।यही है कैवल्य ज्ञानजैन धर्म में समाधि को कैवल्य ज्ञान और बौद्ध धर्म में निर्वाण कहा गया है। योग में इसे समाधि कहते हैं। इसके कई स्तर होते हैं।योग का अंतिम पड़ावसमाधि योग का सबसे अंतिम पड़ाव है। यह तभी प्राप्त हो सकता है जब व्यक्ति सभी योग साधनाओं को करने के बाद मन को बाहरी वस्तुओं से हटाकर निरंतर ध्यान करते हुए उसी में लीन होने लगता है।संयम करना ही समाधिपूर्ण रूप से सांस पर नियंत्रण और मन स्थिर व सन्तुलित हो जाता है, तब समाधि की स्थिति कहलाती है। प्राणवायु को 5 सेकंड तक रोककर रखना 'धारणा' है, 60 सेकंड तक मन को किसी विषय पर केंद्रित करना 'ध्यान' है और 12 दिनों तक प्राणों का निरंतर संयम करना ही समाधि है।समाधि के प्रकारभगवान श्री कृष्ण ने भी भागवत गीता में समाधि के बारे में विस्तार से बताया है। योग में समाधि के दो प्रकार बताए गए हैं- सम्प्रज्ञात और असम्प्रज्ञात। सम्प्रज्ञात समाधि वितर्क, विचार, आनंद और अस्मितानुगत होती है। असम्प्रज्ञात में सात्विक, राजस और तामस सभी वृत्तियों का निरोध हो जाता है।भक्ति सागर में समाधि के 3 प्रकार बताए गए है- 1.भक्ति समाधि, 2.योग समाधि, 3.ज्ञान समाधि।पुराणों में समाधि के 6 प्रकार बताए गए हैं जिन्हें छह मुक्ति कहा गया है- 1. साष्ट्रि, (ऐश्वर्य), 2. सालोक्य (लोक की प्राप्ति), 3. सारूप (ब्रह्मस्वरूप), 4. सामीप्य, (ब्रह्म के पास), 5. साम्य (ब्रह्म जैसी समानता) 6. लीनता या सायुज्य (ब्रह्म में लीन होकर ब्रह्म हो जाना)।ऐसे शुरू की जाती है समाधिजब व्यक्ति प्राणायाम, प्रत्याहार को साधते हुए धारणा व ध्यान का अभ्यास पूर्ण कर लेता है तब वह समाधि के योग्य बन जाता है। समाधि के लिए व्यक्ति के मन में किसी भी प्रकार के बाहरी विचार नहीं होते।व्यक्ति का मन पूर्ण स्थिर रहकर आंतरिक आत्मा में लीन हो जाता है तब समाधि घटित होती है। इसलिए समाधि से पहले ध्यान के अभ्यास को बताया गया है। ध्यान से ही चित्त (मन) विचार शून्य हो जाने की अवस्था में समाधि घटित होती है।समाधि प्राप्त व्यक्ति का व्यवहार सामान्य व्यक्ति से अलग हो जाता है, वह सभी में ईश्वर को ही देखता है और उसकी दृष्टि में ईश्वर ही सत्य होता है। समाधि में लीन होने वाले योगी को अनेक प्रकार के दिव्य ज्योति और आलौकिक शक्ति का ज्ञान प्राप्त स्वत: ही होता है।क्यों जरूरी है मोक्षशरीर के जन्म और मरण के चक्र से बाहर निकलकर स्वयं को कहीं भी किसी भी रूप में अभिव्यक्त करने की ताकत और सच मानो तो इस ब्रह्मांड से अलग रहने की ताकत। ब्रह्मांड से अलग वही रह सकता है, जो ब्रह्म स्वरूप शुद्ध चैतन्य है।

हिन्दू साम्राज्य
राजयोग करने की विधि
जून 13, 2017
राजयोग करना वास्तव मे बहुत सरल है, इसलिए ईस योग को दूसरे शब्दों में ‘सहज राजयोग' भी कहा जाता है। परन्तु कभी कभार शुरुआत मे इसकी थोड़ी सी जानकारी की जरूरत पड़ती है। इस अभ्यास के लिए नीचए 5 सरल कदम बताए गये हैं। अभीयास करते करते बहुत जलद ही आपको एन 5 क़दमो की भी आवक्षकता नही रहेगी - केवल एक हे विचार से आप एक शान्त स्थिति में पहुंच जायेंगे।
पहला कदम – विश्रान्ति
विश्रान्ति अर्थात् अपने तनाव और उलझनों को परे रखते हुए अपने मन और शरीर को शान्त और स्थिर करना ।
दूसरा चरण – एकाग्रता
विश्रांत होने के बाद वर्त्तमान पे अपना ध्यान केन्द्रित करना।
तीसरा चरण – मनन करना
स्वयं की आन्तरिक दुनिया और अपने मूल्यों की गहराई में जाना…
चौथा चरण – अनुभूति
जब मेरी समझ और मेरे अहसासो का मेल होता हैं तो और ही गहरी और सार्थक वास्तविकता की अनुभूति होती है
पांचवा चरण – योगाभ्यास
एक ही संकल्प में एकाग्र रहके अपने मूल अस्तित्व को याद करते हुए सुस्वस्थ स्थिति को पुन: जागृत करना।
राजयोग के बारे में और जानिए ये क्या है? इसे क्यों, कैसे, कहाँ और कब किया जाये और किस प्रकार के लोग इसका अभ्यास कर सकते हैं।
सोनू बाबू

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
इस गाने को सुनकर हजारों लोगों ने कर ली थी आत्महत्या, सरकार को लगाना पड़ा था प्रतिबन्ध
जून 30, 2017

‘गीत गाता हूँ मैं गुनगुनाता हूँ मैं, मैंने हंसने का वादा किया था कभी इसलिए तो मुस्कुराता हूँ मैं’ – अक्सर इस तरह के गीत किसी भी तरह के तनाव से मुक्त होने के लिए दिल से खुद-ब-खुद निकल पड़ते हैं. किसी भी प्रकार की परेशानी के समय ढेरों व्यक्ति अपनी पसंद के गाने सुनकर खुद को तनावमुक्त करने की कोशिश करते हैं. यहीं नहीं बल्कि कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो दिनभर की थकान मिटाने के लिए रात के समय गाने सुने बिना रह ही नहीं पाते हैं.इस दौरान हर किसी की पसंद अलग अलग भी हो सकती है, जैसे – रोंमाटिक, डिस्को या तेज आवाज वाले गाने, आदि. वहीं कुछ लोग अपनी पसंद के अनुसार दर्द भरे गीत सुनना तक पसंद करते हैं. माना जाता है कि इसकी वजह होती है कि वो अपनी उदासी को ऐसे गानों के साथ पूरी तरह डूबकर महसूस करना चाहते हैं. कुल मिलाकर संगीत सुनने का कारण होता है खुद को तरोताजा करना.
मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक गाना ऐसा भी है, जिसे सुनने के बाद हजारों लोगों ने आत्महत्या कर ली और जिसके बाद इस गाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था. आपको सुनने में ये बात भले ही थोड़ी अटपटी लगे, मगर ये बिल्कुल सच है कि एक गाना ऐसा भी है, जिसे…
पढ़ते रहें
राजयोग क्या है
जून 13, 2017

राजयोग एक ऐसा योग है जिसे हर कोई कर सकता हैं। ये एक ऐसा योग है जिसमें कोई धार्मिक प्रक्रिया या मंत्र आदि नहीं है । इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है। राज योग को आँखे खोलकर किया जाता है इसलिए ये अभ्यास सरल और आसान है। योग एक ऐसी स्तिति है जिसमे हम अपनी रोजमर्रा की चिन्ताओ से परे जाते है ओर हम अपने आध्यात्मिक सशक्तिकरण का आरंभ करते है। आध्यात्मिक जागृति हमें व्यर्थ और नकारात्मक भावों से दूर कर अच्छे और सकारात्मक विचार चुनने की शक्ति देता है। हम परिस्थितियों का जवाब जल्दबाज़ी मे देने के बजाए , सोंच समज के करेगे । हम समरसता में जीने लगते हैं । बेहतर, खुशनुम: और मज़बूत रिश्ते बना ;अपने जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन कर पाते हैं।
राजयोग अन्तर जगत की ओर एक यात्रा है। यह स्वयं को जानने या यूँ कहें कि पुन: पहचानने की यात्रा है। राजयोग अर्थात् अपनी भागदौड़ भरी जिन्दगी से थोड़ा समय निकालकर शान्ति से बैठकर आत्म निरीक्षण करना। इस तरह के समय निकालने से हम अपने चेतना के मर्म की ओर लौट आते हैं। इस आधुनिक दुनिया में, हम अपनी जिन्दगी से इतने दूर निकल आये हैं कि हम अपनी सच्ची मन की शान्ति और शक्त…
पढ़ते रहें
क्यों जरूरी है घर वापसी ?
जून 24, 2017
घर वापसी’ की घटना से समूचे राजनीतिक दल में खलबली मच गई। सड़क से संसद तक इस घटना की गूंज उठी और चर्चाएं चली। मीडिया चैनल के लिए तो मानों यह एक अच्छा मौका था, सो उन्होंने भी घंटे-दो घंटे तक के ‘धर्म संसद’ आयोजित कर इस विषय को जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास किया। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के उत्तेजित सदस्यों ने इस विषय पर सरकार के समक्ष सवाल उठाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, धर्मं जागरण समिति और विश्व हिन्दू परिषद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सामाजिक सदभाव बिगाड़ने के लिए इन संगठनों को जिम्मेदार बताया।धर्म परिवर्तन और घर वापसी के इस विषय को समझाने के लिए इसके मूल में जाना जरुरी है। केवल दोषारोपण करने अथवा गाली-गलौच करने से इस समस्या का हल नहीं निकलेगा। इसलिए सत्य को सही परिप्रेक्ष्य में समझाने से समस्या का समाधान खोजा जा सकता हैं। पहला मुद्दा तो धर्म तथा संप्रदाय के बीच क्या फर्क हैं और क्या सम्बन्ध हैं, यह समझाना जरुरी है। धर्म एक ही है, अलग-अलग नहीं। धर्म के मूल्य शाश्वत हैं, वे बदलते नहीं है। उदाहरण के लिए ‘सच बोलो, चोरी मत करो’ यह धर्म के शाश्वत मूल्य हैं। धर्म की गति ब…
पढ़ते रहें
Blogger द्वारा संचालित
badins के थीम चित्र

Translate

Powered by Translate
यह ब्लॉग खोजें

यह ब्लॉग खोजें

SONU KUMAR SINGH

प्रोफ़ाइल देखें
संग्रहित करें
लेबल
दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें


हिन्दू साम्राज्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment