Tuesday, 22 August 2017

वाल्मीकि रामायण

मुख्य मेनू खोलें  खोजें संपादित करेंइस पृष्ठ का ध्यान रखें वाल्मीकि रामायण वर्तमान में राम के चरित्र पर आधारित जितने भी ग्रन्थ उपलब्ध हैं उन सभी का मूल महर्षि वाल्मीकि कृत वाल्मीकि रामायण ही है। वाल्मीकि रामायण के प्रणेता महर्षि वाल्मीकि को संसार में आदिकवि माना जाता है और इसीलिये यह महाकाव्य संसार का आदिकाव्य है। यह महाकाव्य को भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय निधियों में से एक कहा जा सकता है। वाल्मीकि रामायण प्राचीन ग्रन्थों में वाल्मीकि रामायण का उल्लेख संपादित करें अग्निपुराण, गरुड़पुराण, हरिवंश पुराण (विष्णु पर्व), स्कन्द पुराण (वैष्णव खण्ड), मत्स्यपुराण, महाकवि कालिदास रचित रघुवंश, भवभूति रचित उत्तर रामचरित, वृहद् धर्म पुराण जैसे अनेक प्राचीन ग्रन्थों में महर्षि वाल्मीकि एवं उनके महाकाव्य रामायण का उल्लेख मिलता है। वृहत् धर्म पुराण में इस महाकाव्य की प्रशंसा "काव्य बीजं सनातनम्" कह कर की गई है। विशेषता संपादित करें काव्यगुणों की दृष्टि से वाल्मीकि रामायण अद्वितीय महाकाव्य है। विद्वानों का मत है कि यह महाकाव्य संस्कृत काव्यों की परिभाषा का आधार है। अन्य रचनाकारों के समक्ष उनकी रचनाशैली के लिये अनेक प्रेरक तथा पथ-प्रदर्शक ग्रन्थ रहे हैं किन्तु महर्षि वाल्मीकि के सम्मुख ऐसी कोई रचना नहीं थी जो उनका पथ-प्रदर्शन कर सके। अतः यह महाकाव्य पूर्णतः उनकी मौलिक कृति है। अपने इस महाकाव्य में महर्षि वाल्मीकि ने अद्वितीय शैली में प्रकृति-चित्रण, संवाद-संयोजन तथा विषय प्रतिपादन किया है। कथावस्तु संपादित करें वाल्मीकि रामायण की कथावस्तु राम के चारों ओर अपना ताना-बाना बुनती है। राम इस महाकाव्य के नायक हैं और महर्षि वाल्मीकि ने उनके चरित्र को एक अतिमानव के रूप में चित्रित किया है। ईश्वरीय विशिष्टता और असाधारण गुणों के स्वामी होते हुये भी राम अपने किसी भी क्रिया-कलाप से मानवेतर प्रतीत नहीं होते, उनका चरित्र पुरषोत्तम के रूप में ही किया गया है। शत्रुओं का संहार करते समय कहीं कोई वैष्णवी शक्ति का प्रयोग नहीं हुआ है। सागर पर सेतु निर्माण के लिये किसी भी प्रकार की माया का प्रयोग नहीं हुआ है। लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने में राम का कहीं भी कोई प्रताप नहीं है। सम्पूर्ण महाकाव्य में राम अन्य मनुष्यों की भाँति दूसरों के सहयोग से ही अपने समस्त कार्य सम्पन्न करते हैं। अन्य विषयों का समावेश संपादित करें वाल्मीकि रामायण में दर्शन, राजनीति, नैतिकता, शासन कुशलता, खगोलशास्त्र तथा मनोविज्ञान का विशद वर्णन होना सिद्ध करता है कि महर्षि वाल्मीकि विविध विषयों के ज्ञाता तथा प्रकाण्ड पण्डित थे। अन्य पात्रों के चरित्र संपादित करें इस महाकाव्य में केवल राम एवं सीता के ही नहीं अपितु भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान, सुग्रीव, दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा आदि अन्य पात्रों के चरित्र को भी सशक्त तथा प्रेरक रूप में प्रस्तुत किया गया है। भरत का त्याग अद्भुत है। वाल्मीकि रामायण की शिक्षा संपादित करें वाल्मीकि रामायण से पितृभक्ति, भ्रातृप्रेम, पातिर्व्रत्य धर्म, आज्ञापालन, प्रतिज्ञापूर्ति तथा सत्यपरायणता की शिक्षा प्राप्त होती है। रामायण गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री राम चरित मानस बाहरी कड़ियाँ संपादित करें वाल्मीकि रामायण Last edited 4 months ago by हिंदुस्थान वासी RELATED PAGES रामायण nal nel in sanskrit विभिन्न भाषाओं में रामायण ssnskrit प्रेमानन्द भट्ट  सामग्री CC BY-SA 3.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। गोपनीयताडेस्कटॉप

No comments:

Post a Comment