Sunday 1 April 2018

गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार 

AchhiKhabar.Com गुरु गोबिंद सिंह के 30 अनमोल वचन Guru Gobind Singh Quotes in Hindi Gopal Mishra 6 months ago गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल वचन  Guru Gobind Singh Quotes in Hindi खालसा पन्थ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रूप में सुशोभित किया. ज़रूर पढ़ें: गुरु गोबिंद सिंह की महान जीवन गाथा उनकी कही ये पंक्तियाँ आज भी जोश और उर्जा का संचार करती हैं- सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं || आइये आज हम गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचारों को जानते हैं. ज़रूर पढ़ें:श्री गुरु नानक देव के अनमोल वचन नाम  गुरु गोबिंद सिंह  जन्म 22 दिसम्बर 1666 मृत्यु 7 अक्टूबर 1708 विशेष                              सिखों के दसवें गुरु, खालसा पंथ के सस्थापक, आपने गुरु ग्रन्थ साहिब पूर्ण की, आपको भक्ति और शक्ति का अद्वितीय संगम माना जाता है. गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार  Quote 1: अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 2: जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 3: मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 4: ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 5: इंसान से प्रेम ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 6: अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं. अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 7: जो कोई भी मुझे भगवान कहे, वो नरक में चला जाए. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 8: मुझे उसका सेवक मानो. और इसमें कोई संदेह मत रखो. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 9: जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाएं, तो हाथ में तलवार उठाना सही है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 10: असहायों पर अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत हो, अन्यथा विधाता तुम्हारा खून बहायेगा. गुरु गोबिंद सिंह  Related: श्री गुरु नानक देव के 10 अनमोल उपदेश Quote 11: उसने हेमशा अपने अनुयायियों को आराम दिया है और हर समय उनकी मदद की है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 12: हे ईश्वर मुझे आशीर्वाद दें कि मैं कभी अच्छे कर्म करने में संकोच ना करूँ. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 13: ये मित्र संगठित हैं, और फिर से अलग नहीं होंगे, उन्हें स्वयम सृजनकर्ता भगवान् ने एक किया है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 14: सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 15: दिन-रात, हमेशा ईश्वर का ध्यान करो. गुरु गोबिंद सिंह  Sayings of Guru Gobind Singh Ji in Hindi Quote 16: हर कोई उस सच्चे गुरु की जयजयकार और प्रशंसा करे जो हमें भगवान की भक्ति के खजाने तक ले गया है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 17: भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 18: आपने ब्रह्माण्ड की रचना की, आप ही सुख-दुःख के दाता हैं. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 19: आप स्वयं ही स्वयं हैं, अपने स्वयं ही सृष्टि का सृजन किया है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 20: सत्कर्म कर्म के द्वारा, तुम्हे सच्चा गुरु मिलेगा, और उसके बाद प्रिय भगवान मिलेंगे, उनकी मधुर इच्छा से, तुम्हे उनकी दया का आशीर्वाद प्राप्त होगा. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 21: सच्चे गुरु की सेवा करते हए स्थायी शांति प्राप्त होगी, जन्म और मृत्यु के कष्ट मिट जायेंगे. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 22: अज्ञानी व्यक्ति पूरी तरह से अंधा है, वह मूल्यवान चीजों की कद्र नहीं करता है. गुरु गोबिंद सिंह  गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रेरक कथन  Quote 23: ईश्वर स्वयं क्षमाकर्ता है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 24: बिना गुरु के किसी को भगवान का नाम नहीं मिला है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 25: बिना नाम के कोई शांति नहीं है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 26: मृत्यु के शहर में, उन्हें बाँध कर पीटा जाता है, और कोई उनकी प्रार्थना नहीं सुनता है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 27: जो लोग भगवान के नाम पर ध्यान करते हैं, वे सभी शांति और सुख प्राप्त करते हैं. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 28: मैं उस गुरु के लिए न्योछावर हूँ, जो भगवान के उपदेशों का पाठ करता है. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 29: सेवक नानक भगवान के दास हैं, अपनी कृपा से, भगवान उनका सम्मान सुरक्षित रखते हैं. गुरु गोबिंद सिंह  Quote 30: स्वार्थ ही अशुभ संकल्पों को जन्म देता है. गुरु गोबिंद सिंह  ये भी पढ़ें: गुरु गोबिंद सिंह की महान जीवन गाथा मन को शांति देते भगवान बुद्ध के 101 अनमोल वचन दलाई लामा के महान विचार  सद्गुरु जग्गी वासुदेव के 62 प्रेरक कथन भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन बाइबिल के अनमोल कथन  भगवान  महावीर के प्रेरक विचार Note: If you find any mistake in publication of Guru Gobind Singh Quotes and Thoughts in Hindi then please let us know through your comment. These quotes may be used in a write-up on Guru Gobind Singh Jayanti .(गुरु गोबिंद सिंह जयंती ) ▶ AchhiKhabar.Com का YouTube Channel Subscribe करें हमारे लेटेस्ट पोस्ट्स की सूचना Email में प्राप्त करें . It's Free! :) Related posts: मन को शांति देते भगवान बुद्ध के 101 विचार Lord Buddha Quotes in Hindi पति-पत्नी पर मजाकिया कथन Funny Marriage Quotes in Hindi Motivational Quotes in Hindi महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस के अनमोल कथन Confucius Quotes in Hindi स्वतंत्रता पर अनमोल विचार Freedom Quotes in Hindi Categories: Hindi Quotes, Hindi Thoughts, अनमोल वचन, अनमोल विचार Leave a Comment AchhiKhabar.Com Powered by WordPress Back to top

No comments:

Post a Comment