Friday 16 June 2017

Toggle sidebar Jagran सतगुरु ही देता हैं ब्रम्हज्ञान की अनमोल दात : संधू Mon May 18 16:34:38 IST 2015   संवाद सहयोगी, पठानकोट : निरंकारी मिशन की ओर से निरकारी विशाल 'मानव एकता संत समागम' का आयोजन पठानकोट के नजदीक पड़ते गाव कैरे मदारपुर मे संत निरंकारी ब्रांच दीनानगर मुखी महात्मा अमरजीत सिंह की अध्यक्षता मे किया गया। उसमें निरंकारी जोन इंचार्ज अजमेर सिंह संधू विशेष रूप मे उपस्थित हुए। उन्होंने संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि 'सेवा वह कर्म है, जो निष्काम श्रद्धा, प्यार समर्पण और त्याग की भावना' से की जाती है। उन्होने कहा कि 'साध की सेवा ओह कर सके, जिस तो आप करवाए एह, अवतार ओह गावे सिफ्त हरी दी जिस तो आप गवाए एह। अर्थात सतगुरु जब हमे ब्रम्हज्ञान की अनमोल दात देता है, उसके साथ ही तीन कर्म भी बताता है। उन्होंने कहा कि सतगुरू के प्रति प्रेम प्रगट करने का सबसे सुन्दर माध्यम सेवा है, जो तन, मन, धन समर्पित करके की जाती है। इस विशाल संत समागम मे क्षेत्र के सभी लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर निरंकारी ऐरिया इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, पूर्व सरपंच मेशी शाह, बिंदर कुमार, गोबिन्द प्रसाद, दर्शन कुमार शर्मा, प्रभजोत, परस राम मुखा, जोध राज, गगन सिंह, महात्मा मास्टर कृष्ण, लक्खा सिंह, कृष्णा देवी, रजना देवी, शमा देवी, तारा देवी, व अन्य उपस्थित हुए।  ताज़ा ख़बर  चार्ल्स की बेरुखी से परेशान डायना ने जब काट ली अपनी कलाईयां  साइकिल पर कीजिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सैर, मिलेगी मुफ्त  भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री से मांगा इस्तीफा  लखनऊ में संप्रेक्षण गृह से भागे आठ गंभीर आरोपी किशोर  सुशील मोदी का तंज-सरोगेट मदर का है चलन, लालू के पास सरोगेट प्रॉपर्टी  View more on Jagran Copyright © 2017 Jagran Prakashan Limited.

No comments:

Post a Comment