Tuesday, 28 November 2017
भक्ति का अर्थ है प्रेम और ईश्वर के प्रति निष्ठा
32 प्रकार के राजयोग
श्रीमद्भगवद्गीता के ३८ अनमोल वचन
. *🌹हरि ॐ🌹*
*श्रीमद्भगवद्गीता के ३८ अनमोल वचन !* 👏
🌸📖🌸
*भगवान श्रीकृष्ण के अनमोल विचार....🌸*
*श्रीमद्भगवद्गीता* एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमे जीवन का पूरा सार दिया हुआ है. मनुष्य के जन्म लेने से मृत्यु के बाद के चक्र को *श्रीमद्भगवद्गीता* में विस्तार से बताया गया है. मनुष्य के सांसारिक माया – मोह से निकलकर मोक्ष की प्राप्ति का सूत्र गीता में मौजूद है.....
महाभारत के युद्ध में *श्री कृष्ण* ने अर्जुन के द्वारा पूरे संसार को ऐसा ज्ञान दिया जिसे अपनाकर कोई व्यक्ति इस संसार में परम सुख और शांति से अपना जीवन व्यतीत कर सकता है.
*०१*: हमेशा आसक्ति से ही कामना का जन्म होता है.
*०२*: जो व्यक्ति संदेह करता है उसे कही भी ख़ुशी नहीं मिलती.
*०३*: जो मन को रोक नहीं पाते उनके लिए उनका मन दुश्मन के समान है.
*०४*: वासना, गुस्सा और लालच नरक जाने के तीन द्वार है.
*०५*: इस जीवन में कुछ भी व्यर्थ होता है.
*०६*: मन बहुत ही चंचल होता है और इसे नियंत्रित करना कठिन है. परन्तु अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है.
*०७*: सम्मानित व्यक्ति के लिए अपमान मृत्यु से भी बदतर होती है.
*०८*: व्यक्ति जो चाहे वह बन सकता है अगर वह उस इच्छा पर पूरे विश्वास के साथ स्मरण करे.
*०९*: जो वास्तविक नहीं है उससे कभी भी मत डरो.
*१०*: हर व्यक्ति का विश्वास उसके स्वभाव के अनुसार होता है.
*११*: जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. इसलिए जो होना ही है उस पर शोक मत करो.
*१२*: जो कर्म प्राकृतिक नहीं है वह हमेशा आपको तनाव देता है.
*१३*: तुम मुझमे समर्पित हो जाओ मैं तुम्हे सभी पापो से मुक्त कर दूंगा.
*१४*: किसी भी काम को नहीं करने से अच्छा है कि कोई काम कर लिया जाए.
*१५*: जो मुझसे प्रेम करते है और मुझसे जुड़े हुए है. मैं उन्हें हमेशा ज्ञान देता हूँ.
*१६*: बुद्धिमान व्यक्ति ईश्वर के सिवा और किसी पर निर्भर नहीं रहता.
*१७*: सभी कर्तव्यो को पूरा करके मेरी शरण में आ जाओ.
*१८*: ईश्वर सभी वस्तुओ में है और उन सभी के ऊपर भी.
*१९*: एक ज्ञानवान व्यक्ति कभी भी कामुक सुख में आनंद नहीं लेता.
*२०*: जो कोई भी किसी काम में निष्क्रियता और निष्क्रियता में काम देखता है वही एक बुद्धिमान व्यक्ति है.
*२१*: मैं इस धरती की सुगंध हूँ. मैं आग का ताप हूँ और मैं ही सभी प्राणियों का संयम हूँ.
*२२*: तुम उस चीज के लिए शोक करते हो जो शोक करने के लायक नहीं है. एक बुद्धिमान व्यक्ति न ही जीवित और न ही मृत व्यक्ति के लिए शोक करता है.
*२३*: मुझे कोई भी कर्म जकड़ता नहीं है क्योंकि मुझे कर्म के फल की कोई चिंता नहीं है.
*२४*: मैंने और तुमने कई जन्म लिए है लेकिन तुम्हे याद नहीं है.
*२५*: वह जो मेरी सृष्टि की गतिविधियों को जानता है वह अपना शरीर त्यागने के बाद कभी भी जन्म नहीं लेता है क्योंकि वह मुझमे समा जाता है.
*२६*: कर्म योग एक बहुत ही बड़ा रहस्य है.
*२७*: जिसने काम का त्याग कर दिया हो उसे कर्म कभी नहीं बांधता.
*२८*: बुद्धिमान व्यक्ति को समाज की भलाई के लिए बिना किसी स्वार्थ के कार्य करना चाहिए.
*२९*: जब व्यक्ति अपने कार्य में आनंद प्राप्त कर लेता है तब वह पूर्ण हो जाता है.
*३०*: मेरे लिए कोई भी अपना – पराया नहीं है. जो मेरी पूजा करता है मैं उसके साथ रहता हूँ.
*३१*: जो अपने कार्य में सफलता पाना चाहते है वे भगवान की पूजा करे.
*३२*: बुरे कर्म करने वाले नीच व्यक्ति मुझे पाने की कोशिश नहीं करते.
*३३*: जो व्यक्ति जिस भी देवता की पूजा करता है मैं उसी में उसका विश्वास बढ़ाने लगता हूँ.
*३४*: मैं भूत, वर्तमान और भविष्य के सभी प्राणियों को जानता हूँ लेकिन कोई भी मुझे नहीं जान पाता.
*३५*: वह सिर्फ मन है जो किसी का मित्र तो किसी का शत्रु होता है.
*३६*: मैं सभी जीव – जंतुओ के ह्रदय में निवास करता हूँ.
*३७*: चेतन व अचेतन ऐसा कुछ भी नहीं है जो मेरे बगैर इस अस्तित्व में रह सकता हो.
*३८*: इसमें कोई शक नहीं है कि जो भी व्यक्ति मुझे याद करते हुए मृत्यु को प्राप्त होता है वह मेरे धाम को प्राप्त होता है.
🌸 *ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय* 🌸
🙏
सूरदास जी की गुरू- भक्ति
*सूरदास जी की गुरू- भक्ति*
📚📖 अंतिम समय...
आखिर सूर के जीवन की शाम ढल आई! सूर गोवर्धन से नीचे उतरकर घाटी मे आ गए और आखिरी साँसे लेने लगे! उधर श्री वल्लभाचार्य जी के सुपुत्र गोस्वामी विटठलनाथ जी ने अपने सभी गुरू-भाइयो और शिष्यो के बीच डुगडुगी बजवा दी- 'भगवद मार्ग का जहाज अब जाना चाहता है! जिसने आखिरी बार दर्शन करना है, कर लो!'
समाचार मिलते ही जनसमूह सूर की कुटिया तक उमड़ पडा! जिसने अपने कंठ की वीणा को झनका-झनका कर प्रभु-मिलन के गीत सुनाए, आज उसी से बिछुडने की बेला थी! भक्त-ह्र्दय भावुक हो उठे थे! बहुत संभालने पर भी सैकडो आंखो से रुलाइयाँ फूट रही थी! इसी बीच गुरूभाई चतुर्भुजदास जी ने सूर से एक प्रश्न किया- 'देव, एक जिज्ञासा है! शमन करे!'
*सूरदास जी*- कहो भाई!
*चतुर्भुजदास जी*- देव, आप जीवन भर कृष्ण-माधुरी छलकाते रहे! कृष्ण प्रेम मे पद रचे, कृष्ण-धुन मे ही मंजीरे खनकाए! कृष्ण-कृष्ण करते-करते आप कृष्णमय हो गए! परन्तु...
*सूरदास जी*- परन्तु क्या, चतुर्भुज..?
*चतुर्भुजदास जी*- परन्तु आपने अपने और हम सबके गुरुदेव श्री वल्लभाचार्य जी के विषय मे तो कुछ कहा ही नही! गुरू-महिमा मे तो पद ही नही रचे!
यह सुनकर सूर सरसीली-सी आवाज मे बोले-"
*अलग पद तो मै तब रचता, जब मै गुरुवर और कृष्ण मे कोई भेद मानता! मेरी दृष्टि मे तो स्वयं कृष्ण ही मुझे कृष्ण से मिलाने 'वल्लभ ' बनकर आए थे!*"
एसा कहते ही सूर ने आखिरी सांस भरी और जीवन का आखिरी पद गुना! उनकी आंखे वल्लभ-मूर्ति के चरणो मे गडी थी और वे कह रहे थे-
*भरोसो द्रढ इन चरनन केरौ, श्री वल्लभ नखचन्द्र छटा बिनु- सब जग मांझ अन्धेरो! साधन और नही या कलि मे जासो होत निबेरौ! सूर कहा कहै द्विविध आंधरौ बिना मोल के चेरौ!!*
मुझे केवल एक आस, एक विश्वास, एक द्रढ भरोसा रहा-और वह इन(गुरू) चरणो का ही रहा! श्री वल्लभ न आते, तो सूर सूर न होता! उनके श्री नखो की चाँदनी छटा के बिना मेरा सारा संसार घोर अंधेरे मे समाया रहता! मेरे भाइयो,
*इस कलीकाल मे पूर्ण गुरू के बिना कोई साधन, कोई चारा नही, जिसके द्वारा जीवन-नौका पार लग सके!*
सूर आज अंतिम घडी मे कहता है कि मेरे जीवन का बाहरी और भीतरी-
दोनो तरह का अंधेरा मेरे गुरू वल्लभ ने ही हरा! वरना मेरी क्या बिसात थी-मै तो उनका बिना मोल का चेरा भर रहा!!
विचार करे
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
एक बार गुरु गोविन्द सिंह जी कही जंगल के रस्ते से अपने कुछ शिष्यो के साथ जा रहे थे तब क्या देखा की एक बहुत बड़ा अजगर रस्ते में पड़ा हुआ हे और उसको बहुत चीटियाँ तोड़-तोड़ कर खा रहे थी।
शिष्यों ने देखा तो गुरुवर से इसका रहस्य जानना चाहा।
*तब गुरुवर ने बताया ---*
की अजगर में जो जीव आत्मा हे न उसे जब मानव तन मिला था तो यह खुद तो ईश्वर को देखा नही और ढोंगी गुरु बन गया था और यह जो चीटियाँ है यह सब इसके भक्त/शिष्य बन गए थे।
यह ढोंगी गुरु खुद तो ईश्वर को जाना नही और अधोपति में आया और इनको भी अधोगति में ले आया। अब यह चौरासी लाख तक ऎसे ही इसको तोड़ तोड़ कर कि गई हर जन्म में इसके साथ ही रहेगी।
*ढोंगी गुरु लालची चेला*
*नर्क में होए ठेलम ठेला*
विचार -----
आप खुद करे क्या आप को पूर्ण गुरु की पहचान है??
क्या आप को आपके गुरु ने कृष्ण जी की तरह ईश्वर का दर्शन कराया???
*यदि नही तो तलाश करो पुर्नसद्गुरु की जो जीवन के रहते ही ईश्वर का आपके भीतर ही तत्क्षण दर्शन करा दे जो तत्क्षण दर्शन करा दे वो ही पुर्नसद्गुरु है यहिं पहचान शास्त्रों में बताया गया है।*
*विचार शास्त्रो के निर्णय आपका...🕉*
*🍃 🍃*
मीरा-मार्गदर्शन
मार्गदर्शन.....
एक दिन द्वारिका में ,मीरा एक ऐसे दुखी व्यक्ति जो पुत्र की मृत्यु के पश्चात हताश हो सन्यास लेना चाहता था ,उसका मार्ग दर्शन कर रही है ।
मीरा ने उसे समझाया कि इस तरह की परिस्थितियों से आये क्षणिक वैराग्य को आप भक्ति का नाम नहीं दे सकते ।
मीरा ने उसे सहज़ता से बताते हुये कहा ," अगर तुम भक्ति पथ पर शुभारम्भ करना ही चाहते हो तो शुष्क वैराग्य और सन्यास से नहीं ब्लकि भजन से करो।
भजन का नियम लो , और इस नियम को किसी प्रकार टूटने न दो ।अपने शरीर रूपी घर का मालिक भगवान को बनाकर स्वयं उसके सेवक बन जाओ।
कुछ भी करने से पूर्व भीतर बैठे स्वामी से उसकी आज्ञा लो ।जिस कार्य का अनुमोदन भगवान से मिले , वही करो ।
इस प्रकार तुम्हारा वह कार्य ही नहीं , ब्लकि समस्त जीवन ही पूजा हो जायेगा ।नियम पूर्ण हो जाये तो भी रसना ( जीभ ) को विश्राम मत दो ।
खाने , सोने और आवश्यक बातचीत को छोड़कर , ज़ुबान को बराबर प्रभु के नाम उच्चारण में व्यस्त रखो ।"
" वर्ष भर में महीने दो महीने का समय निकाल कर सत्संग के लिए निकल पड़ो और अपनी रूचि के अनुकूल स्थानों में जाकर महज्जनों की वार्ता श्रवण करो। सुनने का धैर्य आयेगा तो उनकी बातें भी असर करेंगी।
उनमें तुम्हें धीरे -धीरे रस आने लगेगा। जब रस आने लगेगा , तो जिसका तुम नाम लेते हो ,वह आकर तुम्हारे भीतर बैठ जायेगा ।
ज्यों -ज्यों रस की बाढ़ आयेगी ,ह्रदय पिघल करके आँखों के पथ से निर्झरित होगा ,और वह नामी ह्रदय -सिंहासन से उतर कर आँखों के समक्ष नृत्य करने लगेगा।
इसलिए ......
राम नाम रस पीजे मनुवा ,
राम नाम रस पीजे।
तज कुसंग सत्संग बैठ नित,
हरि चर्चा सुन लीजे ॥
काम क्रोध मद लोभ मोह कूँ ,
चित्त से दूर करी जे ।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर ,
ताहि के रंग में भीजे ॥
" आज्ञा हो तो एक बात निवेदन करना चाहता हूँ !" एक सत्संगी ने पूछा ।और मीरा से संकेत पा वह पुनः बोला ," जब घर में रहकर भजन करना उचित है अथवा हो सकता है
तो फिर आप श्रीचरण ( मीरा ) रानी जैसे महत्वपूर्ण पद और अन्य समस्त सुविधाओं को त्याग कर ये भगवा वेश , यह मुण्डित मस्तक ..........?"
"देखिए ,जिसके लिए कोई बन्धन नहीं है, जिसके लिए घर बाहर एक जैसे है , ऐसे हमारे लिए क्या नियम ?"
म्हाँरा पिया म्हाँरे हिवड़े रहत है ,
कठी न आती जाती।
मीरा रे प्रभु गिरधर नागर ,
मग जोवाँ दिन राती ॥
"सार की बात तो यह है कि बिना सच्चे वैराग्य के घर का त्याग न करें ।"
" धन्य ,धन्य हो मातः !" सब लोग बोल उठे ।
" क्षमा करें मातः! आप ने फरमाया कि भजन अर्थात जप करो ।भजन का अर्थ सम्भवतः जप है । पर जप में मन लगता नहीं माँ !"
उसने दुखी स्वर में कहा ," हाथ तो माला की मणियाँ सरकाता है , जीभ भी नाम लेती रहती है ,
किन्तु मन मानों धरा -गगन के समस्त कार्यों का ठेका लेकर उड़ता फिरता है ।ऐसे में माँ , भजन से , जप से क्या लाभ होगा ?
ब्लकि स्वयं पर जी खिन्न हो जाता है। "
मीरा ने उनकी जिज्ञासा का समाधान करते हुये कहा ," भजन का अर्थ है कैसे भी ,जैसे हो, मन -वचन -काया से भगवत्सम्बन्धी कार्य हो। हमें भजन का ध्यान ऐसे ही बना रहे ,
जैसे घर का कार्य करते हुये , माँ का ध्यान पालने में सोये हुये बालक की ओर रहता है याँ फिर सबकी सेवा करते हुये भी पत्नी के मन में पति का ध्यान रहता है। पत्नी कभी मुख से पति का नाम नहीं लेती ,
किन्तु वह नाम उसके प्राणों से ऐसा जुड़ा रहता है कि वह स्वयं चाहे तो भी उसे हटा नहीं पाती। मन सूक्ष्म देह है ।जो भी कर्म बारम्बार किए जाते है , उसका संस्कार दृढ़ होकर मन में अंकित होता जाता है।
बिना मन और बुद्धि के कोई कार्य बार बार करने से मन और बुद्धि उसमें धीरेधीरे प्रवृत्त हो जाते है ।जैसे खारा याँ कड़वा भोजन पहले अरूचिकर लगता है , पर नित्य उसका सेवन करने पर वैसी ही रूचि बन जाती है। "
" जप किया ही इसलिए जाता है कि मन लगे ,मन एकाग्र हो ।पहले मन लगे और फिर जप हो , यह साधारण जन के लिये कठिन है ।
यह तो ऐसा ही है कि जैसे पहले तैरना सीख लें और फिर पानी में उतरें । जो मन्त्र आप जपेंगें , वही आपके लिए , जो भी आवश्यक है, वह सब कार्य करता जायेगा ।
मन न लगने पर जो खिन्नता आपको होती है , वही खिन्नता आपके भजन की भूमिका बनेगी।
बस आप जप आरम्भ तो कीजिए। आरम्भ आपके हाथ में है , वही कीजिए और उसे ईमानदारी से निभाईये।
आपका दृढ़ संकल्प , आपकी ,निष्ठा , सत्यता को देख भजन स्वयं अपने द्वार आपके लिए खोल देगा ।