Monday 19 March 2018

तुलसी राम (मूल नाम)

Go  देवनागरी खोज शिव दयाल साहब   शिव दयाल साहब अन्य नाम तुलसी राम (मूल नाम) जन्म 24 अगस्त,1818 ई. जन्म भूमि आगरा मृत्यु 15 जून, 1878 मृत्यु स्थान आगरा पति/पत्नी नारायनी देवी कर्म भूमि भारत मुख्य रचनाएँ इन्होंने दो पुस्तकें लिखी थीं, एक गद्य में और एक छंद में। इन दोनों पुस्तकों का शीर्षक सार वचन है। भाषा हिन्दी, उर्दू, फ़ारसी, संस्कृत, अरबी और गुरुमुखी प्रसिद्धि संत नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी शिव दयाल साहब 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक थे, जिसके अनुयायी हिन्दू और सिक्ख दोनों हैं। 1861 ई. में इन्होंने संत सतगुरु के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया था। शिव दयाल साहब (मूल नाम 'तुलसी राम', जन्म- 24 अगस्त,1818 ई., आगरा; मृत्यु-15 जून, 1878 ई.) दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक थे, जिसके अनुयायी हिन्दू और सिक्ख दोनों हैं। इन्हें राधास्वामी मत की शिक्षाओं को आरम्भ करने का श्रेय दिया जाता है। इनके द्वारा सिखायी गई यौगिक पद्धति "सुरत शब्द योग" के तौर पर जानी जाती है। शिव दयाल साहब जी का जन्म 24 अगस्त, 1818 ई. को आगरा, उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी के दिन हुआ था। इनके माता-पिता हाथरस के परम संत तुलसी साहब के अनुयायी थे। पाँच वर्ष की आयु में शिव दयाल को पाठशाला भेजा गया, जहाँ उन्होंने हिन्दी, उर्दू, फ़ारसी और गुरुमुखी सीखी। उन्होंने अरबी और संस्कृत भाषा का भी कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त किया। एक धार्मिक वैष्णव परिवार में जन्में शिव दयाल साहूकार के रूप में स्थापित हुए थे। छोटी आयु में ही शिव दयाल का विवाह फरीदाबाद के इज़्ज़त राय की पुत्री नारायनी देवी से हुआ था, जो स्वभाव की बहुत विशाल हृदयी थीं। वे पति के प्रति बहुत समर्पित थीं। शिव दयाल जी स्कूल से ही बांदा में एक सरकारी कार्यालय के लिए फ़ारसी के विशेषज्ञ के तौर पर चुन लिए गए थे। लेकिन यह नौकरी उन्हें रास नहीं आई। उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और वल्लभगढ़ एस्टेट के ताल्लुका में फ़ारसी अध्यापक की नौकरी कर ली। सांसारिक उपलब्धियाँ उन्हें आकर्षित नहीं करती थीं और उन्होंने वह बढ़िया नौकरी भी छोड़ दी। अब शिव दयाल जी अपना समस्त समय धार्मिक कार्यों में लगाने के लिए घर लौट आए। 1861 में उन्होंने संत सतगुरु के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया और अनुयायियों के एक समूह का निर्देश देने लगे। शिव दयाल साहब ने दो पुस्तकें लिखीं, एक गद्य में और एक छंद में। इन दोनों पुस्तकों का शीर्षक सार वचन है। 15 जून, 1878 ई. में शिव दयाल साहब का स्वर्गवास आगरा में हुआ। उनकी अस्थियां आगरा के पास एक बग़ीचे[1] में स्थित समाधि में रखी गईं, जिसका नामकरण उनके नाम पर ही दयाल बाग़ किया गया है। यह इस संप्रदाय का प्रमुख मुख्यालय है।[2] पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ऊपर जायें ↑ दयाल बाग़ ऊपर जायें ↑ भारत ज्ञानकोश, खण्ड-5 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 300 | संबंधित लेख देखें • वार्ता • बदलें धर्म प्रवर्तक और संत पुरुष आदि शंकराचार्य · अब्द अल- क़ादिर अल-जिलानी · अब्द अल्लाह बिन अल-अब्बास · चैतन्य महाप्रभु · जीव गोस्वामी · दयानंद सरस्वती · निम्बार्काचार्य · सलीम चिश्ती · स्वामी रामानंद · समर्थ रामदास · स्वामी विवेकानन्द · स्वामी हरिदास · हितहरिवंश · गुरु नानक · पद्मपादाचार्य · मध्वाचार्य · ललितकिशोरी और नथुनीबाबा · रामकृष्ण परमहंस · कुलशेखर · विष्णुस्वामी · रामानुज · तिरुमूलर · मणिक्कवाचकर · एकनाथ · वल्लभाचार्य · ब्रह्मानन्द सरस्वती · शिरडी साईं बाबा · आलवार · मधुसूदन सरस्वती · राम्य जामाता मुनि · रमण महर्षि · यामुनाचार्य · राघवानन्द · शिव दयाल साहब · संत पीपा · किनाराम बाबा · ईसा मसीह · संत ज्ञानेश्वर · आनन्दवर्धन · विद्यानंद जी महाराज · नित्यानन्द · विट्ठलनाथ · बसव · शेख़ अहमद सरहिन्दी · स्वामी रामतीर्थ · प्रभुदत्त ब्रह्मचारी · वृन्दावनदास ठाकुर · तैलंग स्वामी · निज़ामुद्दीन औलिया · गुलाल साहब · सर्वज्ञात्ममुनि · रघुनाथदास · स्वामी प्राणनाथ · स्वामी चिन्मयानंद · यज्ञमूर्ति · यादवप्रकाश · राम मिश्र · गोकुलनाथ गोस्वामी · एकोराम महिला अक्का महादेवी · बावरी साहिबा वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ   आ    इ    ई    उ    ऊ    ए    ऐ    ओ   औ    अं    क   ख    ग    घ    ङ    च    छ    ज    झ    ञ    ट    ठ    ड   ढ    ण    त    थ    द    ध    न    प    फ    ब    भ    म    य    र    ल    व    श    ष    स    ह    क्ष    त्र    ज्ञ    ऋ    ॠ    ऑ    श्र   अः श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थाधर्म प्रवर्तक और संतजीवनी साहित्यहिन्दू धर्म कोशसिक्ख धर्म कोशदार्शनिकचरित कोश To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2018 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश

No comments:

Post a Comment