Sunday 17 September 2017

करपात्री जी

 Phonetic  Go देवनागरी  खोज   स्वामी करपात्री   स्वामी करपात्री धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज (अंग्रेज़ी: Swami Karpatri, जन्म- 1907 ई., मृत्यु- 1982 ई.) एक प्रख्यात भारतीय संत एवं संन्यासी राजनेता थे। धर्मसंघ व अखिल भारतीय राम राज्य परिषद नामक राजनीतिक पार्टी के संस्थापक महामहिम स्वामी करपात्री को "हिन्दू धर्म सम्राट" की उपाधि मिली। स्वामी करपात्री एक सच्चे स्वदेशप्रेमी व हिन्दू धर्म प्रवर्तक थे। इनका वास्तविक नाम 'हर नारायण ओझा' था।  जन्म स्वामी श्री का जन्म संवत् 1964 विक्रमी (सन् 1907 ईस्वी) में श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया को ग्राम भटनी, ज़िला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में सनातन धर्मी सरयूपारीण ब्राह्मण स्व. श्री रामनिधि ओझा एवं परमधार्मिक सुसंस्क्रिता स्व. श्रीमती शिवरानी जी के आँगन में हुआ। बचपन में उनका नाम 'हरि नारायण' रखा गया। बचपन  स्वामी करपात्री स्वामी श्री 8-9 वर्ष की आयु से ही सत्य की खोज हेतु घर से पलायन करते रहे। वस्तुतः 9 वर्ष की आयु में सौभाग्यवती कुमारी महादेवी जी के साथ विवाह संपन्न होने के पशचात 16 वर्ष की अल्पायु में गृहत्याग कर दिया। उसी वर्ष स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज से नैष्ठिक ब्रह्मचारी की दीक्षा ली। हरि नारायण से ' हरिहर चैतन्य ' बने। शिक्षा नैष्ठिक ब्रह्म्चारिय पंडित श्री जीवन दत्त महाराज जी से संस्क्रिताध्याय्न षड्दर्शनाचार्य पंडित स्वामी श्री विश्वेश्वराश्रम जी महाराज से व्याकरण शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भागवत, न्यायशास्त्र, वेदांत अध्ययन, श्री अचुत्मुनी जी महाराज से अध्ययन ग्रहण किया। तपो जीवन 17 वर्ष की आयु से हिमालय गमन प्रारंभ कर अखंड साधना, आत्मदर्शन, धर्म सेवा का संकल्प लिया। काशी धाम में शिखासूत्र परित्याग के बाद विद्वत, सन्न्यास प्राप्त किया। एक ढाई गज़ कपड़ा एवं दो लंगोटी मात्र रखकर भयंकर शीतोष्ण वर्षा का सहन करना इनका 18 वर्ष की आयु में ही स्वभाव बन गया था। त्रिकाल स्नान, ध्यान, भजन, पूजन, तो चलता ही था। विद्याध्ययन की गति इतनी तीव्र थी कि संपूर्ण वर्ष का पाठ्यक्रम घंटों और दिनों में हृदयंगम कर लेते। गंगातट पर फूंस की झोंपड़ी में एकाकी निवास, घरों में भिक्षाग्रहण करनी, चौबीस घंटों में एक बार। भूमिशयन, निरावण चरण (पद) यात्रा। गंगातट नखर में प्रत्येक प्रतिपदा को धूप में एक लकड़ी की किल गाड कर एक टांग से खड़े होकर तपस्या रत रहते। चौबीस घंटे व्यतीत होने पर जब सूर्य की धूप से कील की छाया उसी स्थान पर पड़ती, जहाँ 24 घंटे पूर्व थी, तब दूसरे पैर का आसन बदलते। ऐसी कठोर साधना और घरों में भिक्षा के कारण "करपात्री" कहलाए। दण्ड ग्रहण 24 वर्ष की आयु में परम तपस्वी 1008 श्री स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज से विधिवत दण्ड ग्रहण कर "अभिनवशंकर" के रूप में प्राकट्य हुआ। एक सुन्दर आश्रम की संरचना कर पूर्ण रूप से संन्यासी बन कर "परमहंस परिब्राजकाचार्य 1008 श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती श्री करपात्री जी महाराज" कहलाए। अखिल भारतीय राम राज्य परिषद अखिल भारतीय राम राज्य परिषद भारत की एक परम्परावादी हिन्दू पार्टी थी। इसकी स्थापना स्वामी करपात्री ने सन् 1948 में की थी। इस दल ने सन् 1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी। सन् 1952, 1957 एवम् 1962 के विधानसभा चुनावों में हिन्दी क्षेत्रों (मुख्यत: राजस्थान) में इस दल ने दर्जनों सीटें हासिल की थी। धर्मसंघ की स्थापना सम्पूर्ण देश में पैदल यात्राएँ करते धर्म प्रचार के लिए सन 1940 ई० में "अखिल भारतीए धर्म संघ" की स्थापना की जिसका दायरा संकुचित नहीं किन्तु वह आज भी प्राणी मात्र में सुख शांति के लिए प्रयत्नशील हैं। उसकी दृष्टि में समस्त जगत और उसके प्राणी सर्वेश्वर, भगवान के अंश हैं या रूप हैं। उसके सिद्धांत में अधार्मिकों का नहीं अधर्म के नाश को ही प्राथमिकता दी गई है। यदि मनुष्य स्वयं शांत और सुखी रहना चाहता है तो औरों को भी शांत और सुखी बनाने का प्रयत्न आवश्यक है। इसलिए धर्म संघ के हर कार्य को आदि अंत में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, ऐसे पवित्र जयकारों का प्रयोग होना चाहिए। मृत्यु सन 1982 को केदारघाट, वाराणसी में स्वेच्छा से उनके पंच प्राण महाप्राण में विलीन हो गए। उनके निर्देशानुसार उनके नश्वर पार्थिव शरीर को केदारघाट स्थित श्री गंगा महारानी की पावन गोद में जल समाधी दी गई। पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ बाहरी कड़ियाँ स्वामी करपात्री जी संबंधित लेख [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें दार्शनिक अकलंकदेव · अतिशा · अभयचन्द्र · अरबिंदो घोष · आदि शंकराचार्य · ओशो रजनीश · ख़लील जिब्रान · कणाद · कबीर · कुमारिल भट्ट · विद्यारण्य · जे. कृष्णमूर्ति · चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · चाणक्य · दिङ्नाग बौद्धाचार्य · नागसेन · मानवेन्द्र नाथ राय · शबर · प्रशस्तपाद · नागार्जुन बौद्धाचार्य · गुरु नानक · धर्मकीर्ति · याज्ञवल्क्य · पाणिनि · ईश्वरकृष्ण · आनन्दवर्धन · प्लिनी · बाल गंगाधर तिलक · वसुमित्र · अलग़ज़ाली · ज़रथुष्ट्र · वाचस्पतिमिश्र · वात्स्यायन · संत ज्ञानेश्वर · स्वामी करपात्री · स्वामी विवेकानन्द · हरिभद्र · अद्वयवज्र · गौतम · उत्पलाचार्य · भर्तुहरि · हेमाद्रि · पिंगल महर्षि · यामुनाचार्य · शठरिपु · विष्णुस्वामी · बादरायण · हेमचन्द्र · एब्बे फारिया · प्लूटार्क · प्रभाकर मिश्र · पिप्पलाद · गैलिलियो गैलीली · दयानंद सरस्वती · कुमारिल भट्ट · अजित केशकम्बल · अप्पय दीक्षित · अभिनवगुप्त · अरस्तू · थिओफ़्रैस्टस · सुकरात · प्लेटो · चंद्रकीर्ति · यादवप्रकाश · स्वामी चिन्मयानंद · यज्ञमूर्ति · पद्मपादाचार्य · कन्फ़्यूशियस · गोरखनाथ · निम्बार्काचार्य · रमण महर्षि · वल्लभाचार्य · हरबर्ट स्पेन्सर · यशोविजय · इबने अरबी · जालंधरपा · डेविड ह्यूम · थॉमस अक्वाइनस · उदयनाचार्य · नित्यानन्द · उद्योतकर · कार्ल मार्क्स · किंदी · सर्वपल्ली राधाकृष्णन · माणिक्यनन्दि · गंगेशोपाध्याय · रघुनाथ शिरोमणि · कृष्ण चन्द्र भट्टाचार्य · पतंजलि (महाभाष्यकार) · मध्वाचार्य · गौडपाद · चैतन्य महाप्रभु · जैमिनि · रामानुज · पतंजलि (योगसूत्रकार) · गोपीनाथ कविराज · भर्तृहरि · विलियम जेम्स · चित्सुखाचार्य · थॉमस हिल ग्रीन [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें धर्म, मज़हब और संप्रदाय हिन्दू धर्म · इस्लाम धर्म · जैन धर्म · बौद्ध धर्म · पारसी धर्म · ईसाई धर्म · सिक्ख धर्म · यहूदी धर्म · वैदिक धर्म · निम्बार्क संप्रदाय · वैष्णव सम्प्रदाय · वल्लभ संप्रदाय · ब्रह्मसमाज · सखीभाव संप्रदाय · माध्व सम्प्रदाय · पाशुपत · कबीरपंथ · चैतन्य सम्प्रदाय · पंचसखा सम्प्रदाय · वारकरी सम्प्रदाय · कश्मीरी शैव सम्प्रदाय · दादूपन्थ · राधा स्वामी सत्संग · राधावल्लभ सम्प्रदाय · वैष्णव आन्दोलन · मलंग · शाक्त · लकुलीश सम्प्रदाय · वीरशैव सम्प्रदाय · नाथ सम्प्रदाय · रामकृष्ण मिशन · अंकधारी · पुष्टिमार्ग · कनफटा योगी · तेन्कलै सम्प्रदाय · शैव सम्प्रदाय · फ़िरदौसी सिलसिला · क़लंदरिया · सूफ़ी मत · अघोरपन्थ · कापालिक सम्प्रदाय · ब्रह्मविद्यासमाज · दशनामी संन्यासी · उदासी सम्प्रदाय · रामावत सम्प्रदाय · वाममार्ग · कामड़िया पंथ · चिश्ती सम्प्रदाय · दत्तात्रेय सम्प्रदाय · भारतधर्ममहामण्डल · पाँचरात्र मत · प्रणामी (परिणामी) सम्प्रदाय · शुद्धाद्वैतवाद सम्प्रदाय · एकदण्डी · निरंजनी सम्प्रदाय · प्रार्थना समाज · आर्य समाज · सौर सम्प्रदाय · स्मार्त सम्प्रदाय · भागवत सम्प्रदाय · पाखण्डमत · ईसाई मिशनरी · दाहिरिया · धामी सम्प्रदाय · आदि ब्रह्मसमाज · सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन · आजीविक सम्प्रदाय · रामसनेही सम्प्रदाय · निर्मल संप्रदाय · स्थानकवासी · नक़्शबंदिया · नामधारी सिक्ख संप्रदाय · बहाई सम्प्रदाय · बावरीपंथ · रसेश्वर · वडकलै संप्रदाय · गणपत्य संप्रदाय · तमिल शैव · ताओ धर्म · सनातन धर्म · दशनामी सन्न्यासी  वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ऋ ॠ ऑ श्र अः श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थाहिन्दू धर्म प्रवर्तक और संतधर्म प्रवर्तक और संतदार्शनिकहिन्दू धर्म कोशधर्म कोशप्रसिद्ध व्यक्तित्व कोशचरित कोश  To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश 

No comments:

Post a Comment