Wednesday 30 August 2017

परमार वंश

 Phonetic  Go देवनागरी  खोज   परमार वंश  परमार वंश का आरम्भ नवीं शताब्दी के प्रारम्भ में नर्मदा नदी के उत्तर मालवा (प्राचीन अवन्ती) क्षेत्र में उपेन्द्र अथवा कृष्णराज द्वारा हुआ था। इस वंश के शासकों ने 800 से 1327 ई. तक शासन किया। मालवा के परमार वंशी शासक सम्भवतः राष्ट्रकूटों या फिर प्रतिहारों के समान थे।[1] इस वंश के प्रारम्भिक शासक उपेन्द्र, वैरसिंह प्रथम, सीयक प्रथम, वाक्पति प्रथम एवं वैरसिंह द्वितीय थे। परमारों की प्रारम्भिक राजधानी उज्जैन में थी पर कालान्तर में राजधानी 'धार', मध्य प्रदेश में स्थानान्तरित कर ली गई। इस वंश का प्रथम स्वतंत्र एवं प्रतापी राजा 'सीयक अथवा श्रीहर्ष' था। उसने अपने वंश को राष्ट्रकूटों की अधीनता से मुक्त कराया। परमार वंश में आठ राजा हुए, जिनमें सातवाँ वाक्पति मुंज (973 से 995 ई.) और आठवाँ मुंज का भतीजा भोज (1018 से 1060 ई.) सबसे प्रतापी थी। मुंज अनेक वर्षों तक कल्याणी के चालुक्य राजाओं से युद्ध करता रहा और 995 ई. में युद्ध में ही मारा गया। उसका उत्तराधिकारी भोज (1018-1060 ई.) गुजरात तथा चेदि के राजाओं की संयुक्त सेनाओं के साथ युद्ध में मारा गया। उसकी मृत्यु के साथ ही परमार वंश का प्रताप नष्ट हो गया। यद्यपि स्थानीय राजाओं के रूप में परमार राजा तेरहवीं शताब्दी के आरम्भ तक राज्य करते रहे, अंत में तोमरों ने उनका उच्छेद कर दिया। परमार राजा विशेष रूप से वाक्पति मुंज और भोज, बड़े विद्वान् थे और विद्वानों एवं कवियों के आश्रयदाता थे। पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध  टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 233 | संबंधित लेख देखें • वार्ता • बदलें परमार वंश परमार वंश · भोज परमार · वाक्पति मुंज देखें • वार्ता • बदलें भारत के राजवंश आदिलशाही वंश · ख़िलजी वंश · ग़ुलाम वंश · सातवाहन वंश · गंग वंश · तुग़लक़ वंश · निज़ामशाही वंश · बहमनी राजवंश · पाल वंश · नंद वंश · मौखरि वंश · मौर्य वंश · सूर वंश · इल्बारी वंश · चालुक्य वंश · वर्धन वंश · कुषाण वंश · गुप्त वंश · शुंग वंश · चौहान वंश · गहड़वाल वंश · गुर्जर प्रतिहार वंश · पल्लव वंश · राष्ट्रकूट वंश · भोई वंश · नागवंश · गजपति वंश · शिशुनाग वंश · प्रद्योत राजवंश · त्रैकुटकर वंश · होयसल वंश · मुग़ल वंश · लोदी वंश · सेन वंश · चेर वंश · उत्तर गुप्त राजवंश · कदम्ब वंश · काकतीय वंश · शैलेन्द्र वंश · चोल वंश · परमार वंश · चेदि वंश · तुलुव वंश · देवगिरि का यादव वंश · शिलाहार वंश · कछवाहा वंश · फणिनागवंश · वाकाटक वंश · भारशिव वंश · कर्कोटक वंश · उत्पल वंश · सिंधिया वंश · होल्कर वंश · लोहार वंश · हाड़ा · वर्मन वंश · हिन्दू शाही वंश · सोलंकी वंश · क़ुतुबशाही वंश · कलचुरी वंश · चन्देल वंश · कण्व वंश · हर्यक वंश · सैयद वंश · पाण्ड्य राजवंश · कुन्ति · मैत्रक वंश · पुष्यभूति वंश · गुर्जर प्रतिहार वंश · संगम वंश · सालुव वंश · अरविडु वंश · फ़ारूक़ी वंश · शर्की वंश · पाल साम्राज्य · गायकवाड़ · बरीदशाही राजवंश · हैहय वंश · भोंसले वंश · सिसोदिया राजवंश  वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ऋ ॠ ऑ श्र अः श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थापरमार वंशभारत के राजवंशइतिहास कोश  To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश

No comments:

Post a Comment