Tuesday 29 August 2017

महर्षि शांडिल्य के मंदिर की प्रतिष्ठा

Toggle sidebar Jagran महर्षि शांडिल्य के मंदिर की प्रतिष्ठा 14 से Thu Dec 04 17:18:33 IST 2014  संवाद सहयोगी, मनाली : शलीण गांव में शांडिल्य ऋषि के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा 14 दिसंबर को होगी। कारदार केशव राम ने बताया कि प्रतिष्ठा में महर्षि गौतम, महर्षि ब्यास, कंचन नाग, महर्षि मनु, माता हिडिंबा, सियाली महादेव, कार्तिक स्वामी, माता शरवरी, कपिल मुनि व वीरनाथ कारकूनों के साथ शामिल होंगे। 14 दिसंबर को महर्षि कारकूनों व देवलुओं के साथ धार्मिक कुंड वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगे। इसके बाद प्रतिष्ठा का कार्य शुरू होगा। 17 दिसंबर को घाटी के देवी-देवता कारकूनों के साथ प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसी दिन वरुणावाहन व शांति पाठ सहित ध्वजारोहण कार्यक्रम विधि पूर्वक संपन्न किए जाएंगे। देवता के पुरोहित नितिन शर्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को सूत्र बंधन व देव भोज का आयोजन किया जाएगा। पुरोहित व कारदारों ने घाटी के सभी श्रद्धालुओं से प्रतिष्ठा में शामिल होने का आग्रह किया है।  ताज़ा ख़बर  भारत की हार की असली वजह आई बाहर, कोहली के अहम के चलते मिली मात  पिथौरागढ़ में जंगली सुअर के हमले में तीन लोग घायल  अरशद वारसी के घर का एक हिस्सा गिराया गया, पूरा फ़्लोर भी तोड़ा जाएगा  मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चहकें बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर  Bihar Board Class10th Result 2017: मैट्रिक का रिजल्ट जारी, प्रेम कुमार टॉपर  View more on Jagran Copyright © 2017 Jagran Prakashan Limited.

No comments:

Post a Comment