Monday 1 January 2018

तुलसी साहिब

Phonetic Go  देवनागरी खोज तुलसी साहिब   तुलसी साहिब पूरा नाम तुलसी साहिब जन्म 1763 ई. मृत्यु 1843 ई. कर्म भूमि भारत मुख्य रचनाएँ 'घटरामायन', 'शब्दावली', 'रत्नासागर', 'पद्यसागर' (अपूर्ण) आदि। प्रसिद्धि 'साहिब पंथ' के प्रवर्तक नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी यह माना जाता है कि तुलसी साहिब 12 वर्ष की अवस्था में ही घर से विरक्त होकर निकल पड़े थे और हाथरस, उत्तर प्रदेश में आकर रहने लगे थे। इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची तुलसी साहिब 'साहिब पंथ' के प्रवर्तक थे। कहा जाता है कि ये मराठा सरदार रघुनाथ राव के ज्येष्ठ पुत्र और बाजीराव द्वितीय के बड़े भाई थे। काफ़ी कम आयु में ही इन्होंने घर त्याग दिया था। तुलसी साहब ने हृदयस्थ 'कंज गुरु' या 'पद्मगुरु' को ही अपना पथ-निर्देशक माना है। 'घटरामायन', 'शब्दावली', 'रत्नासागर' और 'पद्यसागर' (अपूर्ण) इनकी प्रसिद्ध कृतियाँ हैं। परिचय 'शब्दावली' के (भाग 1), सम्पादक ने तुलसी साहिब का जन्म सन 1763 ई. और मृत्यु सन 1843 ई. में माना है। यह भी माना गया है कि ये रघुनाथराव के ज्येष्ठ पुत्र थे और बाजीराव द्वितीय इनके छोटे भ्राता थे। इनका घर का नाम 'श्याम राव' था। किन्तु इतिहास इस अनुश्रुति का समर्थन नहीं करता। इतिहास ग्रंथों के अनुसार रघुनाथराव के ज्येष्ठ पुत्र का नाम अमृतराव था।[1] गृह त्याग ऐसा प्रसिद्ध है कि 12 वर्ष की अवस्था में ही तुलसी साहिब घर से विरक्त होकर निकल पड़े थे और हाथरस, उत्तर प्रदेश में आकर रहने लगे थे। क्षिति बाबू के अनुसार पहले ये ' आवापंथ' में दीक्षित हुए थे और बाद को संतमत में आये; किंतु ऐसा मानने को कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। पथ निर्देशक तुलसी साहब ने हृदयस्थ 'कंज गुरु' या 'पद्मगुरु' को ही अपना पथ-निर्देशक माना है। इसे ही कहीं-कहीं इन्होंने 'मूल संत' भी कहा है। इस प्रकार ये किसी लोक-पुरुष को अपने गुरु रूप में स्वीकार नहीं करते। कृतियाँ तुलसी साहब की प्रसिद्ध रचनाएँ इस प्रकार हैं- 'घटरामायन' 'शब्दावली' 'रत्नासागर' 'पद्यसागर' (अपूर्ण) उपरोक्त सभी रचनाएँ 'वेलवेडियर प्रेस', प्रयाग (वर्तमान इलाहाबाद) से प्रकाशित हो चुकी हैं। पिण्ड-ब्रह्माण्ड की एकता, सृष्टि-रहस्य, ज्ञान, योग, भक्ति, वैराग्य, कर्मवाद और सत्संग-महिमा इनकी रचनाओं के प्रमुख विषय हैं।[1] तुलसी साहब ने मनोमय जगत् से सूक्ष्मतर आध्यात्मिक भूमियों की कल्पना भी की है और सूक्ष्मतम भूमि को 'महाशून्य', 'सत्तलोक' या 'अगमपुर' कहा है। इस प्रकार की कल्पनाएँ अन्य परवर्ती संतों में भी पायी जाती हैं। इन्होंने संतमत को साम्प्रदायिक भावना से मुक्त करने की चेष्टा की है, किन्तु ऐसा लगता है कि इनमें आत्म-महत्त्व-स्थापना की प्रवृत्ति अत्यधिक सबल थी, इसीलिए कहीं-कहीं परस्पर-विरोधी, असंगत और दुरूह कल्पनाएँ करने में भी इन्हें संकोच नहीं हुआ। इनमें कौशल, चतुरता और आडम्बर अधिक है, संतों की सहजता कम। काव्य-दृष्टि से इनकी रचनाएँ उत्कृष्ट नहीं हैं। आध्यामिक विषयों की आग्रहपूर्ण अभिव्यक्ति के कारण इनकी वाणी सरस नहीं हो सकी। वाद-विवाद 'घट रामायन' के अनुसार काशी में रहते हुए इन्हें मुसलमान, जैनी, गुसाईं, पण्डित, संन्यायी, कबीरपंथी और नानकपंथी साधुओं से आध्यात्मिक प्रश्नों पर वाद-विवाद करना पड़ा था। इन्होंने अपने को पूर्व जन्म में गोस्वामी तुलसीदास बताया है और अपना जीवन-वृत्तांत भी दिया है, जो तर्क-सम्मत नहीं है। बड़थ्वाल साहब इस वृत्तांत को क्षेपक मानते हैं।[2][1] पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ इस तक ऊपर जायें: 1.0 1.1 1.2 हिन्दी साहित्य कोश, भाग 2 |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |संपादन: डॉ. धीरेंद्र वर्मा |पृष्ठ संख्या: 236 | ऊपर जायें ↑ सहायक ग्रंथ- हिन्दी काव्य में निर्गुण सम्प्रदाय : पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल; उत्तरी भारत की संत परम्परा: परशुराम चतुर्वेदी; संतबानी संग्रह, पहिला भाग, वेलवेडियर प्रेस, प्रयाग; घटरामायन, बेलवेडियर प्रेस, प्रयाग। संबंधित लेख देखें • वार्ता • बदलें भारत के कवि संस्कृत के कवि अश्वघोष · कल्हण · वररुचि · कालिदास · विद्यापति · बाणभट्ट · मम्मट · भर्तृहरि · भीमस्वामी · भट्टोजिदीक्षित · भवभूति · मंखक · जयदेव · भारवि · माघ · श्रीहर्ष · क्षेमेन्द्र · कुंतक · राजशेखर · शूद्रक · विशाखदत्त · भास · हरिषेण · अप्पय दीक्षित आदि काल चंदबरदाई · नरपति नाल्ह · जगनिक · चर्पटीनाथ · धोयी · अमीर ख़ुसरो · पुष्पदन्त · स्वयंभू देव · शंकरदेव · सरहपा भक्तिकाल कबीर · तुलसीदास · कंबन · दादू दयाल · मीरां · अंदाल · रसखान · रहीम · रैदास · मलिक मुहम्मद जायसी · लालचंद · नरोत्तमदास · नामदेव · छीहल · कृष्णदास पयहारी · लालच दास · कृपाराम · कुमारव्यास · महापात्र नरहरि बंदीजन · आलम · गंग · मनोहर · बलभद्र मिश्र · ज्ञानदास · जमाल · होलराय ब्रह्मभट्ट · कृत्तिवास · क़ादिर बख्श · बनारसी दास · सुंदर दास · धर्मदास · गुरुनानक · सुन्दरदास · त्यागराज · आंडाल · गोविन्ददास आचार्य · गोविन्ददास चक्रवर्ती · गोविन्ददास कविराज · मलूकदास · अक्षरअनन्य · जगजीवनदास · दयाराम · कुतबन · मंझन · उसमान · शेख नबी · नूर मुहम्मद · स्वामी अग्रदास · नाभादास · अनन्य अलि · प्राणचंद चौहान · हृदयराम · हितहरिवंश · गदाधर भट्ट · स्वामी हरिदास · सूरदास मदनमोहन · श्रीभट्ट · व्यास जी · ध्रुवदास · टोडरमल · बीरबल · पुहकर कवि · कासिमशाह · तुकाराम · दरिया साहेब · अमरेश · दरिया साहेब · धरनीदास · अप्पर · हलधरदास · हरिराम व्यास · पुण्डरीक अष्टछाप कवि सूरदास · कुम्भनदास · कृष्णदास · गोविंदस्वामी · चतुर्भुजदास · छीतस्वामी · नंददास · परमानंद दास ·अनंतदास रीति काल बिहारी लाल · केशव · भूषण · घनानन्द · सैय्यद मुबारक़ अली बिलग्रामी · सेनापति · चिंतामणि त्रिपाठी · बेनी · मंडन · मतिराम · कुलपति मिश्र · सुखदेव मिश्र · कालिदास त्रिवेदी · राम · नेवाज · देव · श्रीधर · सूरति मिश्र · कवींद्र · श्रीपति · बीर · कृष्ण · पराग (कवि) · गजराज उपाध्याय · रसिक सुमति · गंजन · अली मुहीब ख़ाँ · भिखारी दास · भूपति · तोषनिधि · बंसीधर · दलपति राय · सोमनाथ माथुर · रसलीन · रघुनाथ · दूलह · कुमार मणिभट्ट · शंभुनाथ मिश्र · उजियारे कवि · शिवसहाय दास · गोपालचन्द्र 'गिरिधरदास' · चरनदास · रूपसाहि · बैरीसाल · ऋषिनाथ · रतन · दत्त · नाथ · चंदन · देवकीनन्दन · महाराज रामसिंह · भान · ठाकुर बद्रीजन · घनश्याम शुक्ल · थान · कृपानिवास · बेनी बंदीजन · बेनी प्रवीन · जसवंत सिंह · यशोदानंदन · करन · गुरदीन पांडे · ब्रह्मदत्त · धनीराम · पद्माकर · ग्वाल · प्रतापसाहि · चंद्रशेखर वाजपेयी · दूलनदास · भीषनजी · रसिक गोविंद · सूर्यमल्ल मिश्रण · कुवरि · अखा भगत · कवीन्द्राचार्य सरस्वती · मनीराम मिश्र · उजियारे लाल · बनवारी · तुलसी साहिब · सबलसिंह चौहान · वृंद · छत्रसिंह · बैताल · आलम · गुरु गोविंदसिंह · श्रीधर · लाल कवि · रसनिधि · महाराज विश्वनाथ सिंह · नागरीदास · जोधाराज · बख्शी हंसराज · जनकराज किशोरीशरण · अलबेली अलि · भीखा साहब · हितवृंदावन दास · गिरधर कविराय · भगवत रसिक · श्री हठी · गुमान मिश्र · सरजूराम पंडित · सूदन · हरनारायण · ब्रजवासी दास · घासीराम · गोकुलनाथ · गोपीनाथ · मणिदेव · बोधा · रामचंद्र · मंचित · मधुसूदन दास · मनियार सिंह · कृष्णदास · भरमी · गणेश बन्दीजन · सम्मन · ठाकुर असनी · ठाकुर असनी दूसरे · ठाकुर बुंदेलखंडी · ललकदास · खुमान · नवलसिंह · रामसहाय दास · चंद्रशेखर कवि · दीनदयाल गिरि · पजनेस · गिरिधरदास · द्विजदेव · चंद्रशेखर · अहमद · चंडीदास · पृथ्वीराज · बुल्ले शाह छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत · जयशंकर प्रसाद · सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' · महादेवी वर्मा · आनंदीप्रसाद श्रीवास्तव · वियोगी हरि आधुनिक काल अरबिंदो घोष · मैथिलीशरण गुप्त · ग़ालिब · फ़िराक़ गोरखपुरी · नागार्जुन · सरोजिनी नायडू · रामधारी सिंह 'दिनकर' · हरिवंश राय बच्चन · गजानन माधव 'मुक्तिबोध' · बालकृष्ण शर्मा नवीन · अयोध्या प्रसाद खत्री · सुभद्रा कुमारी चौहान · निर्मला ठाकुर · नरेश मेहता · अमृता प्रीतम · माखन लाल चतुर्वेदी · मोहम्मद इक़बाल · रामकुमार वर्मा · रामविलास शर्मा · कुंवर नारायण · रामनरेश त्रिपाठी · रंगलाल बनर्जी · श्रीधर पाठक · राय कृष्णदास · गुलज़ार · गुरुजाडा अप्पाराव · भगवतीचरण वर्मा · श्रीकांत वर्मा · जगन्नाथदास 'रत्नाकर' · सोम ठाकुर · नकछेदी तिवारी · लालधर त्रिपाठी 'प्रवासी' · दिनेश कुमार शुक्ल · प्रताप नारायण मिश्र · दलपतराम · धीरेन्द्र वर्मा · देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' · अज्ञेय · माइकल मधुसूदन दत्त · तोरु दत्त · आरसी प्रसाद सिंह · ठाकुर प्रसाद सिंह · अर्जुनदास केडिया · अनूप शर्मा · कन्हैयालाल सेठिया · जीवनानन्द दास · काका हाथरसी · त्रिलोचन शास्त्री · बाबू कृष्णचन्द्र · कुंजर भारती · केशवसुत · शिवदीन राम जोशी · सुब्रह्मण्य भारती · शिवमंगल सिंह सुमन · श्याम नारायण पांडेय · विद्यावती 'कोकिल' · शमशेर बहादुर सिंह · जानकी वल्लभ शास्त्री · पंकज सिंह · मीर · भवानी प्रसाद मिश्र · कृष्ण वल्लभ द्विवेदी · दुष्यंत कुमार · नामवर सिंह · चंद्रसिंह बिरकाली · केदारनाथ अग्रवाल · केदारनाथ सिंह · श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' · हरनाथ शर्मा · विजयदेव नारायण साही · मलयज · उमाकांत मालवीय · गिरिजाकुमार माथुर · भगवत रावत · नरेंद्र शर्मा · कैलाश वाजपेयी · गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' · वीरेन डंगवाल · सोहन लाल द्विवेदी · सी. नारायण रेड्डी · विवेकी राय · भाई वीर सिंह · बनादास · जगतसिंह · जोधराज · मोहन प्यारे द्विवेदी · अजित शंकर चौधरी · चंद्रकांत देवताले वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ   आ    इ    ई    उ    ऊ    ए    ऐ    ओ   औ    अं    क   ख    ग    घ    ङ    च    छ    ज    झ    ञ    ट    ठ    ड   ढ    ण    त    थ    द    ध    न    प    फ    ब    भ    म    य    र    ल    व    श    ष    स    ह    क्ष    त्र    ज्ञ    ऋ    ॠ    ऑ    श्र   अः श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थाकविरीति कालजीवनी साहित्यचरित कोश To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश

No comments:

Post a Comment