Monday, 21 August 2017
जनक

Phonetic

Go देवनागरी 
खोज


जनक

संक्षिप्त परिचय
जनक

अन्य नाम विदेह, सिरध्वज, मिथि
वंश-गोत्र मिथिलावंश, निमि
कुल निमि
पिता मिथि
जन्म विवरण शरीर मन्थन से जनक का जन्म
समय-काल रामायण काल
विवाह विदेही
संतान सीता
महाजनपद मिथिला
संदर्भ ग्रंथ रामायण
यशकीर्ति जनक सभी सुविधाओं में रहकर संन्यासी माने गये। नारद को भी उन्होंने ज्ञान दिया।
अपकीर्ति अष्टावक्र का अपमान
ऐतिहासिक महत्त्व इतिहासकार जनक को कृषि विशेषज्ञ के रूप में स्वीकार करते हैं और "सीता" का अर्थ हल की फाल से मानते हैं।
जनक मिथिला के राजा और निमि के पुत्र थे। जनक नन्दिनी सीता का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम के साथ सम्पन्न हुआ था। जनक का वास्तविक नाम 'सिरध्वज' था। इनके छोटे भाई का नाम 'कुशध्वज' था। तत्कालीन समय में राजा जनक अपने अध्यात्म तथा तत्त्वज्ञान के लिए बहुत ही प्रसिद्ध थे। उनकी विद्वता की हर कोई प्रशंसा करता था।

जन्म कथा
जनक के पूर्वज निमि या विदेह के वंश का कुलनाम मानते हैं। यह सूर्यवंशी और इक्ष्वाकु के पुत्र निमि से निकली एक शाखा है। इस विदेह वंश के द्वितीय पुरुष मिथि जनक ने मिथिला नगरी की स्थापना की थी। इसी वंश में निमि के नाम के राजा हुए। निमि ने एक बृहत यज्ञ का आयोजन करके वसिष्ठ को पौरोहित्य के हेतु आमन्त्रित किया था, किन्तु वसिष्ठ उस समय इन्द्र के यज्ञ में संलग्न थे। अत: वे आने में असमर्थ रहे। निमि ने गौतम आदि ऋषियों की सहायता से अपना यज्ञ आरम्भ करा दिया। जब वसिष्ठ को इस बात ज्ञान हुआ तो उन्होंने निमि को शाप दे दिया। किन्तु प्रत्युत्तर में निमि ने भी वसिष्ठ को शाप दिया। इसके परिणामस्वरूप दोनों ही जलकर भस्म हो गये। ऋषियों ने एक विशेष उपचार से यज्ञ समाप्ति तक निमि का शरीर सुरक्षित रखा। निमि के कोई सन्तान नहीं थी। अत: ऋषियों ने अरणि से उनके शरीर का मन्थन किया, जिससे इनके एक पुत्र उत्पन्न हुआ। शरीर मन्थन से उत्पन्न होने के कारण जनक को 'मिथि' भी कहा जाता है। मृतदेह से उत्पन्न होने के कारण यही पुत्र जनक, विदेह होने के कारण ‘वैदेह’ और मन्थन से उत्पन्न होने के कारण उसी बालक का नाम ‘मिथिल’ हुआ। इसी आधार पर इन्होंने मिथिलापुरी बसायी। इसी कुल में श्री शीरध्वज जनक के यहाँ आदि शक्ति सीता ने अवतार लिया था।
शिव-धनुष
राजा जनक के पूर्वजों में निमि के ज्येष्ठ पुत्र देवरात थे। शिव-धनुष उन्हीं की धरोहरस्वरूप राजा जनक के पास सुरक्षित था। दक्ष यज्ञ विनष्ट होने के अवसर पर रुष्टमना भगवान शिव ने इसी धनुष को टंकार कर कहा था कि- "देवताओं ने उन्हें यज्ञ में भाग नहीं दिया, इसलिए वे धनुष से सबका मस्तक काट लेंगे।" देवताओं ने बहुत स्तुति की तो भोलानाथ ने प्रसन्न होकर यह धनुष उन्हीं देवताओं को दे दिया। देवताओं ने राजा जनक के पूर्वजों के पास वह धनुष धरोहरस्वरूप रखा था।[1]
एक बार राजा जनक ने एक यज्ञ किया। विश्वामित्र तथा मुनियों ने राम और लक्ष्मण को भी उस यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन दोनों को शिव-धनुष के दर्शन करने का अवसर भी प्राप्त होगा।[2]
विदेह
एक बार राजा जनक ने अपनी यौगिक क्रियाओं से स्थूल शरीर का त्याग कर दिया। स्वर्ग लोक से एक विमान उनकी आत्मा को लेने के लिए आया। देव लोक के रास्ते से जनक कालपुरी पहुँचे, जहाँ बहुत से पापी लोग विभिन्न नरकों से प्रताड़ित किये जा रहे थे। उन लोगों ने जब जनक को छूकर जाती हुई हवा में साँस ली तो उन्हें अपनी प्रताड़नाओं का शमन होता हुआ अनुभव हुआ और नरक की अग्नि का ताप शीतलता में बदलने लगा। जब जनक वहाँ से जाने लगे, तब नरक के वासियों ने उनसे रुकने की प्रार्थना की। जनक सोचने लगे- "यदि ये नरकवासी मेरी उपस्थिति से कुछ आराम अनुभव करते हैं तो मैं इसी कालपुरी में रहूँगा, यही मेरा स्वर्ग होगा।"
ऐसा सोचते हुए वे वहीं रूक गये। तब काल विभिन्न प्रकार के पापियों को उनके कर्मानुसार दंड देने के विचार से वहाँ पहुँचे और जनक को वहाँ देखकर उन्होंने पूछा- "आप यहाँ नरक में क्या कर रहे हैं?" जनक ने अपने ठहरने का कारण बताते हुए कहा कि वे वहाँ से तभी प्रस्थान करेंगे, जब काल उन सबको मुक्त कर देगा। काल ने प्रत्येक पापी के विषय में बताया कि उसे क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है। जनक ने काल से उनकी प्रताड़ना से मुक्ति की युक्ति पूछी। काल ने कहा- "तुम्हारे कुछ पुण्य इनको दे दिये जायें तो इनकी मुक्ति हो सकती है।" जनक ने अपने पुण्य उनके प्रति दे दिये। उनके मुक्त होने के बाद जनक ने काल से पूछा- "मैंने कौन सा पाप किया था कि मुझे यहाँ आना पड़ा?" काल ने कहा- "हे राजन! संसार में किसी भी व्यक्ति के तुम्हारे जितने पुण्य नहीं हैं, पर एक छोटा-सा पाप तुमने किया था। एक बार एक गाय को घास खाने से रोकने के कारण तुम्हें यहाँ आना पड़ा। अब आप पाप का फल पा चुके हैं, इसीलिए आप स्वर्ग जा सकते हो।" विदेह (जनक) ने काल को प्रणाम कर स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया।[3] इसी कारण जनक को विदेह कहा जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध
टीका टिप्पणी और संदर्भ
ऊपर जायें ↑ बाल्मीकि रामायण, बाल कांड, 66।5-12
ऊपर जायें ↑ बाल्मीकि रामायण, बाल कांड, 31।5-14
ऊपर जायें ↑ पद्म पुराण, 30-39।
संबंधित लेख
[छिपाएँ]
देखें • वार्ता • बदलें
रामायण
रामायण संदर्भ
अंगद · अंगद (लक्ष्मण पुत्र) · अज · अयोध्या · असमंजस · अहिल्या · उत्तर कुरु · उर्मिला · किष्किन्धा · वाल्मीकि आश्रम · वरूथ · कुबेर · कुम्भकर्ण · केसरी · कैकसी · प्रहस्त · कैकेयी · कौशल्या · खर दूषण · गरुड़ · चित्रकूट · जयंत · जटायु · जनक · जामवन्त · ताड़का · तारा · दशरथ · नल · नाभाग · निमि · नील · पंचवटी · पम्पासर · बालि · शरभ (रामायण) · सुलोचना · सुमन्त्र · रूमा · भरत · मंथरा · मंदोदरी · मांधाता · मारीच · मेघनाद · द्रुमकुल्य · रघु · रघु वंश · सुरसा · सारण · दुर्मुख · राम · रामचरितमानस · विराध · रावण · लंका · मकरध्वज · लक्ष्मण · लोहित्य · वज्रकर्ण · लव कुश · लवणासुर · सरमा · वाका · वसिष्ठ · कालनेमि · वाल्मीकि · कुशध्वज · विभीषण · सिंहिका · मतंग · विश्वामित्र · सगर · शत्रुघ्न · प्रवर्षणगिरि · शबरी · शरभंग · शूर्पणखा · सम्पाती · दधिमुख · काकभुशुंडी · साकेत · सीता · सीता हरण · सुग्रीव · सुबाहु (शत्रुघ्न पुत्र) · सुबाहु (ताड़का पुत्र) · शुक · सुमित्रा · सुषेण वैद्य · हनुमान · अक्षकुमार · ऋष्यमूक पर्वत · अंशुमान · विदेही · भरत मिलाप · पुष्पक विमान · नन्दिनी · भरत मिलन · अशोकवाटिका · सर्वतीर्थ · औजद्वीप · दंडकारण्य · गिरिव्रज · विश्वामित्र आश्रम · अहिरावण · ऋक्ष · गंधर्व · शंबूक · शंबूक (खरदूषण पुत्र) · दुंदुभी दैत्य · त्रिजटा · एकसाल · कराल · केसरी · केवट · त्रिशिरा · अतिकाय · अक्षयकुमार · देवान्तक · नरान्तक
रामायण के काण्ड
बाल काण्ड · अयोध्या काण्ड · अरण्य काण्ड · किष्किन्धा काण्ड · सुन्दर काण्ड · युद्ध काण्ड · उत्तर काण्ड
[छिपाएँ]
देखें • वार्ता • बदलें
पौराणिक चरित्र
अंगज · अश्विनी · अंगजा · अश्वकेतु · कार्तवीर्य अर्जुन · अगस्त्य · कृतवीर्य · अनुसूया · संवरण · अनरण्य · अंगिरा · अचल · अंगद · अंगद (लक्ष्मण पुत्र) · अग्निदेव · अक्रूर · महर्षि अत्रि · अघासुर · अदिति · अधिरथ · अनिरुद्ध · अपाला · अप्सरा · अभिमन्यु · वैजयन्त्य · संकृति · शैशिरायण · पुरुमित्र · अम्बा · अम्बालिका · अम्बिका · कुत्स · अरुण देवता · कर्मदेव · अरुन्धती · अविकम्पन · कुशाम्ब · अक्षमाला · अर्जुन · उत्तानबर्हि · अश्वत्थामा · सत्यवान · भार्गव · सत्यपाल · सुदेष्णा · पुरुजित · अश्विनीकुमार · वर्धन · विद्युत्प्रभ · सवन · विश्वभुक · सत्यव्रत · संश्रुत्य · ऋत · ऋष्यश्रृंग · श्रुतायुध · प्रद्योत · प्रकालन · अहल्या · भार्गव · विश्वभुक · रुरुभैरव · सत्यवाक · संहारभैरव · विपुल · कर्णवेष्ट · अशोक · भूरिद्युम्न · भद्र · प्रणक ऋषि · कालभैरव · वीरधन्वा · असितभैरव · क्रोधभैरव · सुप्रवृद्ध · मित्रविन्द · आप्त · भंगास्वन · भीमविक्रम · सुकुमार · भीषणभैरव · विचित्र · महाभैरव · विकुण्ठन · वामन · खटवांगभैरव · सुप्रतीक · ऋतुपर्ण · कर्ण · भूरिषेम · भासी · सुकुमार · श्रीदामा · अनुगोप्ता · प्रम्लोचा · विपुल · ऋभु · क्षेमधूर्ति · रमण · वक · उच्चैश्रवा · विद्युत्प्रभ · सत्यदेव · भद्र · भंग · भंगकार जया · वक · संक्रम · ऋचेयु · ऐल · काशी · सुकेतु · वामन · जड़भरत · मैत्रेयी · कालनेमि · सुकेतु · प्रहास · उतथ्य · सत्यवर्मा · राका · काम्या · भंगकार · सुकेतु · केतुवर्मा · श्रुतायु · वायुहा · सुप्रिया · वाभ्रवायणि · रोचमान · कृष्णवर्त्मा · भूमन्यु · राका · सुनामा · शर्मक · आपूरण · शुचिव्रत · भूतधामा · विश्वा · शरदण्ड · आनर्त · रोचमान · सुकेतु · सत्यव्रत · वपुष्टमा · उतथ्य · सुनामा · सेयन · तन्तुमान · कप दानव · शुचिका · वामन · कुन्तल · भानुमान · भद्र · ऋतुस्थली · भंगकार · सुकन्या · शान्तभय · काश्यप · वायुवेग · पुष्पदंष्ट्र · विविन्ध्य · भद्र · इन्दुमती · वक्षोग्रीव · लीलाढ्य · उत्तम · सुनामा · कुरु · मौद्गल्य · अच्युतायु · वायुवेग · असितमृग · निशठ · वज्रदत्त · सत्य · तंगण · अंशुमान · सुनामा · कर्णप्रावर्ण · मृगी · श्वेत · कुकुद्मी · विराज · मौद्गल्य · नवतन्तु · विहंग · अभिनेत्र · नाभिराज · विश्वाची · जंधाबन्धु · सत्यव्रत · ज्योतिष्मती · मृगव्याध · कपिकेतु · विश्वजित · विरोहण · विराव · प्रतीत · कान्तारक गण · श्रुतायु · पौष्य · निष्ठानक · सुलोचना · वसुमित्र · सत्य · काश · सत्यरथ · असमंजस · प्रद्वेषी · कोहल · गुडाकेश · शिखावान · विष्णुधर्मा · प्रत्यंग · ऋत्वा · प्रतीची · सिनीवाली · आदित्य देवता · ताडकायन · इन्द्रोत · कुमारी · कुस्तुम्बुरु · श्रुतायु · श्वेतभद्र · विश्वपति · शिरीषक · सुबाहु · विष्वक्सेन · जयद्रथ राजा · कुमारी · सत्यव्रत · वात्स्य · सत्य ऋषि · विविंश · प्रभा · वार्त · कोहल ऋषि · काश्य ऋषि · भूरितेजा · ऋतेयु · वैश्रवण · सिद्धार्थ · स्थिर · शंखपद · लोमपाद · प्रवेपन · प्रियभृत्य · काश्य · जरितारि · वायुचक्र · जयरात · जयसेन · शितिकण्ठ · सिद्धार्थ · काष्णि · कृशाश्व · प्रभा अप्सरा · विभु · उज्जयन · सुमना · पंचशिर · शतज्योति · संकृति · ज्वालाजिह · प्रमाथिनी · सुधन्वा · प्रबालक · जयत्सेन · प्रबाहु · पृथुश्रवा · काश्यप · विदूरथ · कांचन · ज्योतिष्क · सुधन्वा · प्रघस · जटिला · ताम्रोष्ठ · सत्य · भास्वर · फलकक्ष · सुमना · भैरव सर्प · पृषदश्व · भुवन · प्रश्नि ऋषि · फलोदक · उग्रतेजा · विष्वगश्व · कर्ता · शिखी · कृतवाक · सुधन्वा · जटिला · वाह · विभु · दधिमुख · टिट्टिभ · वायुबल · श्वेत ऋषि · सुधन्वा · विष्वगश्व · कोहल · सनक · सनन्दन · लिखित · द्युमत्सेन · इक्ष्वाकु · विंश · वसुचन्द्र · व्यश्व · काली · सुमना · वीरधर्मा · वसुहोम · केतुमान राजा · पृथुश्रवा ऋषि · अर्चिष्मती · पोत · इषुपाद · पैलगग · जय राजा · वीरिणी · वाक्षी · वारिसेन · पुण्डरीक नाग · संवर्त्तक · द्युमत्सेन · मधु · काली · ऐरावत सर्प · संवर्त्तक नाग · क्रतु अग्नि · प्रदाता · प्रच्छाण्डक · सनातन · जम्भ · सुमना · केरल राजा · सत्यधर्मा · सत्यकर्मा · केतुमान · जरा · द्युमत्सेन · जम्भ राक्षस · कृष्णा · कैलास सर्प · प्रभाकर · ऋषिक · कृश सर्प · पूर्णायु · भीष्म · अनिकेत · विरूपाश्व · केतुमान · संतर्जन · संचारक · विद्युत्पर्णा · संतानिका · पृथुश्रवा गौराश्व · नमुचि · वज्रबाहु · कालवेग · विगाहन · विक्रम · वातस्कन्ध · प्रमिति · भीमबल · बर्हि · प्रमोद · जलसन्ध · पृषत · संहतापन · केशी · आजानेय · सुरजा · अनीकविदारण · ज्योतिष्मान · ज्वाला · अनिल · सनत्कुमार · संहनन · श्वेत नाग · ऋद्धि · भीमबल · रोचनामुख · सत्यवान · गृत्समद · संवृत्ति · संवृत्त · लक्षणा · संवह · शैव्या · कलि · दधिमुख · प्रचेता · पुरन्दर · पुष्पानन · पूर्णभद्र · शंखशिरा · पूर्वपाली · शिखावर्त · कुमुद वानर · एकचक्र · एकत · शैव्या · जय अनुचर · पिंगलक · ऋक्ष · प्रशमी · द्विविद · पुण्डरीयक · सनातन · पुण्डरीका · अनिमिष · कालिकेय · वज्री · कुमुद · वहीनर · कम्बल · हुहु · प्रमोद · ऋक्ष · प्रताप · हीक · ईलिन · असित · कुमुद गरुड़ · चैद्य · चाम्पेय · अनेना · वाहिनी · स्थूणकर्ण · चान्द्रमसी · चारुचित्र · वध्रयश्व · पताकी · सुहस्त · इक्ष्वाकु · पूर्णांगद · सुयज्ञ · उशना · अनेना · क्रोधवश · पृथुवेग · लय · पुण्ड्रक · जठर · अक्रोधन · पुष्प नाग · पृथाश्व · असित · आयाति · आर्जव · जठर · संयाति · स्थूण · जटासुर · चित्रकुण्डल · विभु · चीरवासा · कुमुद सर्प · क्राथ · विशोक · महाशिरा · पुण्डरीक · चैत्ररथ · इरावत · चीरवासा · कुमुद · निष्ठुरक · सनातन · जय नाग · पताकी · जटासुर · देवापि · मन्दपाल · स्थाणु · मनोरमा · पूर्णमुख · कैवल · प्रजागरा · कृशक · अनाधृष्टि · पद्म · महाशिरा · अय:शंक · अश्मक · अघ · पद्म · मनोरमा अप्सरा · अनाधृष्टि · पूर्णमुख · कृतवेग · विशालक · वराहकर्ण · शोणितोद · प्रवालक · कोटिश · उपचित्र · कोपवेग · पद्म · इन्द्र · हरिद्रक · कृश · अश्वग्रीव · पृथुलाक्ष · कृति · कृति · अलर्क ऋषि · पुलोमा · प्रलम्ब · अश्वपति · कुण्डल · क्रोधवश · स्थाणु ऋषि · सद:सुवाक · मुंजकेतु · और्व · वायुभक्ष · कुमुदाक्ष · कृष्ण सर्प · क्राथ सर्प · विभीषण · कृष्ण द्वैपायन · कोकिल · क्रोधवश · हूहू · कोटरक · मन्युमान · क्राथ वानर · फणधारी · पूर्वचित्ति · शतायु · कृतक्षण · कृकणेयु · वराहक · पुलोमा · क्राथ राजा · कृश ऋषि · कृतकाम · इन्द्राणी · कच · शतायु · शरद्वान गौतम · पुरूरवा · राक्षस · ऋचीक · अलंबुषा · अपान्तरतमा · चीन · अय:शिरा · ऋचीक ऋषि · इला · वंशा · वरूथिनी · मणिवाहन · मणिभद्र · धनद · कौरव्य · वसु · कृती · सावित्री · मकरी · भव · ऋचीक · विरजा · कलि · सुनन्दा · चिरकारी · अनिल · सिंहिका · भव · पंचशिख · पुलोमा · गोपाली · वज्रवेग · भीम · वर्गा · क्राथ · अनिरुद्ध · दुर्मुख · पद्मनाभ (धृतराष्ट्र पुत्र) · पुलोमा · पद्मनाभ · भीम · तुम्बुरु · कुम्भीनसि · संकोच · कुम्भीनसी · तुम्बुरु · पटवासक · गोवासन · कैतव · कोटिक · वदान्य · कौत्स · उपसुंद · मारुत · क्रोधहन्ता · मुण्डवेदांग · क्रोधशत्रु · पुलिंदगण · सत्यजित · अनिरुद्ध · सुनन्दा · शंखपिण्ड · ताराक्ष · उग्रसेन · कृषीबल · कृतबन्धु · पुण्यकृत · कृतप्रज्ञ · कृतचेता · सुनाभ · सुषेण · कीर्तिधर्मा · कीर्तिमान · उत्तरा · सुवर्चा · मुरु · उपदानवी · अलर्क · मधुच्छन्दस · पंचवीर्य · शतधन्वा · चित्राश्व · वज्रशीर्ष · कसेरुमान · कीर्तिमान · सुवर्चा · कौधिक · कौधिक · कौधिक · पटुश · कौधिक · सत्यसंध · कौण्डिन्य · कौणिकुत्स्य · कराल · रथन्तरी · उत्तानपाद · सत्यसंध · अनूदर · सत्यसंध · सुवर्चा · सुवर्चा · अयुतनायी · कारीषि · मालय · अनघ · काक्षीवान · मिथ्या वासुदेव · मिश्रकेशी · चारुशीर्ष · उद्दालक · उग्रश्रवा · सत्यधृति · अरूपा · कलशपोत · सत्यधृति · सुषेण · रैभ्य · सुनन्दा · सुषेण · उद्धव · चित्र · उर्मिला · अतिस्थिर · पीठकर · चित्र · अतिषण्ड · सत्यधृति · पण्डितक · सुषेण · सेनानी · हरिमेधा · अतिश्रृंग · चित्र · अतिवर्चा · सेनानी · अतिरथ · गार्ग्य · स्वरूप · भीम · अबल · भीम · तार · अभिभू · कीटक · सत्यक · सुदेव · वीरबाहु · कामन्दक · चित्रायुध · कृत · कूपकर्ण · चित्रायुध · कूष्माण्डक · चर्मवान · चारु · महाबाहु · माधवी · गिरिका · कुम्भ योनि · गौरवाहन · मुंज · सुदेव · अप्सुहोम्य · चित्रसेन · सत्राजित · किर्मीर · स्वर्भानु · भीम · हेमनेत्र · पतन · भीम · हेमगुह · चित्रसेन · रोमहर्षण · महौजा · क्रोध · क्रव्याद · कुमुदमाली · कुमारदेव · अपोद · महाश्व · कुम्भरेता · सुवर्चा · ऊर्णनाभ · चित्रांग · हर्यश्व · अतियम · सोमकीर्त्ति · सुरस · सुनाभ · चित्र · सुवर्मा · मणिनाग · उलूपी · कुंतिभोज · व्याघ्रदत्त · चित्र · सुवर्चा · ह्राद · निखर्वट · चित्रसेन · अंग · सुवर्चा · सुदेव · गालव · चित्रसेन · निचन्द्र · रौद्राश्व · सुवर्चा · निमिष · निधि · उर्मिला · उषा · सुलोचन · ह्री · दुर्विषह · भीमवेग · वीरसेन · सुदेवा · चित्रसेन · हर्यश्व · चिरान्तक · महामुख · महामती · उग्रतप · क्रथ · क्रतुश्रेष्ठ · शतयूप · क्रमजित · तंसु · चार्वाक · चारुनेत्रा · चित्रा अप्सरा · चक्रमन्द · चक्रदेव · हिमवान · काव्य · हिरण्यबाहु · चार्वाक · उषा अनिरुद्ध · अज · अंग · हवन · कामठ · राधा · कक्षसेन वैणव · दुर्धर्ष · वैन्य · वैकर्त्तन · व्याघ्रदत्त · गौरी · शुक · सुदेव · कुन्द · अज · उपकीचक · एकलव्य · अनघ · अनघ · तन्तु · दुर्मद · प्राधा · कुशध्वज · काल · अज · महाजानु · गौरमुख · गौरपृष्ठ · केशिनी सुंदरी · केशिनी · मागध · दुष्प्रधर्षण · कालेय · केशिनी देवी · नाचीन · हयग्रीव दैत्य · काकभुशुंडी · शाण्डिल्य · कंस · कपिला · उपमदगु · अंग · अष्टक · एकाक्ष · उग्रचंडा · शैव्य · कमलाक्ष · चक्रधनु · वीरकेतु · अज · उग्रसेन · वाका · वृक · वृक · घृताची · मन्दार · हविर्धामा · मतिनार · उग्रसेन · चित्रसेना · चर्चीक · मिश्रकेशी · मुखसेचक · उग्रसेन · चित्रवाहन · वीरा · चित्रवेग · सरमा · घोर · उग्रसेन · अमितौजा · अमूर्त्तरया · अमृता · कक्षसेन अनूचाना · अनुहाद · कुमारक · क्रोष्टा · क्रोधा · कामा · चित्रसेन · कण्व · हस्ती · हारीत · अम्बष्ठक · लक्ष्मण · चित्रबाण · चित्र · अर्वावसु · व्यूढोरु · शालिहोत्र · अनन्त · कालका · हस्तिपिंड · हस्ती · चित्रसेन · विंद · एकशृंग · हस्तिपद · घटोदर · चन्द्रकेतु · चण्डभार्गव · चण्डबल · चन्द्रवर्मा · चन्द्रविनाशन · चन्द्रमर्दन · माद्रवती · आक्रोश · बलाकी · अलायुध · भानुदत्त · कौणप · विवित्सु · सुमीढ · पुरुमीढ · हस्तिकश्यप · हरी · शांता · केसरी · हविष्मान व्युषिताश्व · गांधारी · तनु · कपिल · कक्ष · कालकवृक्षीय · आशावह · सुमित्र · कपिल · मातरिश्वा · चित्रशिखण्डी · घंटाकर्ण · वेन · अंध्रगण · शल · अनुमति · नंद · प्रहस्त · घूर्णिका · आशावह · कालखंज · कुपट असुर · वृंदारक · मातलि · हरि · शकुंत · शक्रवापी · कुपट · काशिक · मनु · कर्ण · हरि · शल · सुमित्र · शैव्य · कश्यप · कलिंग · शल · मनु · शल · चक्रक · गौतमी · हरि · खनीनेत्र · अलोलुप · ईश्वरसख · गौरशिरा · चन्द्रहन्ता · चन्द्राश्व · भानुमती · सुबल · हंसिका · मनु · जानपदी · रूमा · शतानीक · उत्कच · उग्रश्रवा · कालिंदी · दुर्मर्षण · अजमीढ · उग्र · हरि · शैव्य · नीली · सुहोत्र · व्रजन · उग्र · स्विष्टकृत · यवक्रीत · मनु · घटजानुक · मदिरा · प्रतिश्रवा · चन्द्रसेन · कालघट · कालदंत · उग्र · कामदेव · पराशर · मनस्यु · स्वाहा · चन्द्रसेन · अग्नितेजस · ईरि · कपिल · आहुक · अभिष्यन्त · अरिष्टनेमि · सत्यक · स्विष्टकृत · पुरूजित · चन्द्रसेन · स्वाहा · यवक्रीत · कक्षसेन · महाभौम · नाचिकेत · बहाशी · खर · ऋक्षराज · वेन · कहोल · सन्तर्दन · कर्णिका · दनु · वैद्युत · उत्क्रोश · अर्कपर्ण · महाजय · निष्कृति · मनोहरा · निसुन्द · परमेष्ठी · कपिल · गर्दभि · सुनन्दा · मांडवी · कामधेनु · वभ्रुवाहन · गन्धमादन · महत्तर · भुमन्यु · देवापि · अरिह · पुष्करिणी · प्रतीप · भुमन्यु · दीर्घरोमा · दीर्घबाहु · व्योमासुर · शतरूपा · अरिष्टनेमि · इन्द्रद्युम्न · कार्तिकेय · अम्बिका · जनमेजय · सांब · औशिज · जनमेजय · कीचक · कुन्ती · वैमित्रा · कुबेर · अरिह · विद्युन्माली · जनमेजय · विद्युता · रत्नाकर · व्याघ्रपाद · ऐक्ष्वाकी · जनमेजय · अजमीढ़ · गन्धमादन · स्वन · जनमेजय · कालकाक्ष · अनुचक्र · वैराज · स्वयंप्रभा · ईश्वर · गोपति · अरिष्टनेमि · हलिक · तारकासुर · ईश्वर · जनमेजय · शिशिर · वृषसेन · केशिनी अप्सरा · अभीरु · हरिबभ्रु · अमाहठ · अनाधृष्य · ईश्वर · वृषसेन · अग्निवेष्य · अरिष्टनेमि · अयाति · अनागतविधाता · औशिज · गण्डा · महाभिषक · अमावसु · हलीमक · हरिण · मणिस्कन्ध · अम्भोरुह · मतिमान · केशिनी · मत्स्यगन्धा · कालकीर्ति · गुड़ाकेश · विश्वानर · गरिष्ठ · गन्धकाली · कुमार ग्रह · कर्दम · कालपथ · गोतम · वैराट · सरस्वती · सरस्वती · गुणकेशी · अश्वतर · एरक · शक्रदेव · महाहनु · भीमसेन · कलिंग · निरामर्द · निरुद्ध · नाड़ीजंघ · वसु · सुरसा · किंदम · कुब्जा दासी · गुप्तक · वृक्षवासी · वृद्धकन्या · अब्जक वृषाकपि · भीमसेन · शरभ (रामायण) · रुक्मी · कृपि · हंसचूड़ · शर्याति · कर्णश्रवा · करकर्ष · गांडीवधन्वा · हविष्मती · कुम्भकर्ण · कालकंज · केशी · कुशिक · मनीषी · गण्डकण्डू · हंसी · कृपाचार्य · वृद्धक्षत्र · प्रसेनजित · कला · करेणुमती · तपती · कवची · वृषपर्वा · निश्चयवन · निषंगी · ककुत्स्थ · उपरिचर · हयग्रीव · इन्द्रसेन · सारस्वत · मण्डली · करभ · वृद्धक्षत्र · अनुर्विद · अतिबाहु · अतिभीम · गवय · गवल्गण · गवाक्ष · नीथ · गद · सुयज्ञा · लोमश ऋषि · भीमसेन · नृग · अनुह्लाद · वृषपर्वा · भीमसेन · गगनमूर्धा · गवाक्ष · चतुरश्व · वसु · सुशर्मा · केसरी वानर राज · पौरव · विचित्रवीर्य · उग्रायुध · कैकसी · कैकेयी · कलावती · कमलाक्ष · गविष्ठ · गवेषण · गार्हपत्य · कौशल्या · वृषाकपि · वृषाकपि रुद्र · वृषाकपि · क्रतु · अपर्णा · अनु · अनील · उच्छृंग · वृषभ · अश्मसारिन · नियतायु · करम्भि · विक्षर · विटभूत · भीमसेन · गार्हपत्य · धृष्टकेतु · भीमसेन · अश्मदंशना · कयाधु · निवातकवच · निशा · केतुमान · वसुदान · अलंबुषा · विरोचन · अविक्षित · गजमुख · नाचिक · निशाकर · गजकर्ण · खर दूषण · वृषध्वज ·उतथ्य · गन्धर्वी · गन्धवती · इल · अदीन · अद्रिका · नंद · अद्रि · अदृश्यन्ती · मधुपर्क · युवनाश्व · जयत्सेन · अवाचीन · सार्वभौम · ढुंढा · बृहद्रथ · वासुकी · गांधारी · असुर · अकंपन · कुवलयाश्व · अनन्ता · अनवद्या · अनश्वान · अनला · बाहु · हाहा · भगदत्त · धृष्टकेतु · उपवर्ष · दृढ़रथाश्रय · उपसंग · अणीमाण्डव्य · अजामिल · गार्गी · मधु कैटभ · उपबर्हण · गंडभेरुंड · कालीयक · गालव · गौतम · प्रलंब असुर · गौरी · अश्मक · अक्षकुमार · घटोत्कच · घोषा · अनूरु · अन्ध · अन्तर्धामा · चरक · अनंग · चित्ररथ गंधर्व · चित्रांगदा · अनंगवती · कशेरक · पंचकन्या · अस्ति · तक्षक · च्यवन · अश्वसेन · धृष्टकेतु · अंगहीन · करालदन्त · मार्कण्डेय · जटायु · तिलोत्तमा · अनौपम्या · जनमेजय · जयद्रथ · श्रुतकीर्ति · पुंजिकस्थली · जरासंध · जैमिनि · अजयपरशु · उद्गाता · पंचचूड़ा · प्रगाथ काण्व · नाटकेय · नाभागारिष्ट · तारक · जामवन्त · वृषध्वज · बृहद्बल · अरण्यदेवी · कम्प · नागदत्त · ताड़का · कुशनाभ · धृष्टकेतु · तारा (बृहस्पति की पत्नी) · तारामती · त्रिजट मुनि · निरामय · त्रिशिरा · वृषक · श्रुतकीर्ति · नलकूवर · रति · दक्ष · उत्तंग (वेद शिष्य) · दधीचि · अजैकपाद · दत्तात्रेय · वृत्त · वृद्धिका · गोकर्ण · कबन्ध · कपोतरोमा · कमठ · कपट · वृषक · दशरथ · दिति · विनता · नारदी · दिलीप · प्रियव्रत · अजपार्श्व · दुर्योधन · दुर्वासा · दुष्यंत · देवकी · पंचशिख (ऋषि) · द्रुपद · द्रोणाचार्य · करम्भा · वृषदर्भ · द्रौपदी · दुष्कर्ण · कपिध्वज · सुमाली · राधा · बृहद्रथ · वृषकेतु ·धन्वन्तरि · खनित्र · धृतराष्ट्र · धृष्टद्युम्न · ध्रुव · कपाली · चण्डकौशिक · नंद · नकुल · नल (रामायण) · नन्दी · नील · निमि · वेगवान · नारद · उत्तंग · नाभाग · पराशर · परीक्षित · वेगवान · वेगवान · पंचशिख · पाण्डु · पिप्पलाद · पुलस्त्य · पंचजन · पुलह · प्रद्युम्न · प्रह्लाद · बकासुर · बर्बरीक · राजा बलि · बाणासुर · बालि · श्रुतकीर्ति · भीष्म · बड़वामुख · भीम · भगीरथ · बटुक · मंथरा · कपिलाश्व · मंदोदरी · प्रावाहण जैवलि · मेघनाद · माद्री · मेनका · मारीच · यशोदा · रघु · रावण · कक्षीवान · गंगादत्त ·रुक्मिणी · रोहिणी · रोहिताश्व · वसुदेव · विकट · विदुर · प्रचेता · विराट · विश्वकर्मा · वृषभानु · शकुनि · शबरी · शान्तनु · शाल्व · शिखंडी · शिशुपाल · अम्बरीष · शुकदेव · शूर्पणखा · शेषनाग · सगर · सती · संजय · भोगवती · कर्कोटक · जाबाल · सत्य · सहदेव · नवतन्तु · सुग्रीव · सुदामा · सुबाहु (ताड़का पुत्र) · सुभद्रा · सुमित्रा · सुमुख (द्रोणाचार्य का पुत्र) · सुमुख (गरुड़ का पुत्र) · नागाशी · हरिश्चंद्र · हिडिंबा · हिडिम्ब · हिरण्यकशिपु · हिरण्याक्ष · श्वेतकेतु · निशुंभ · होलिका · सुषेण (शूरसेन नरेश) · आम्रपाली · अंधक (दैत्य) · रेवत · अंधक · रंभा · करंधम · रंतिदेव · भामंडल · पुरूरवा · क्षेमवृद्धि · क्षेमा · तडित्केशी · उत्पल · सुदास · मधु दैत्य · रेणुका · शकुंतला · पृथा · धौम्य · दमयंती · राजा नल · दुःशला· अंगुलिमाल · कर्दम · चन्द्रावली · अरिष्टा · संवर्तक · आरुणि · हारीतक · देवक · संकर्षण · शर्मिष्ठा · देवयानी · आत्रेयी · आत्रेय · इल्वल · वातापि · आतापि · अष्टावक्र · मैन्द · अश्वपति · अलर्क · अलक्ष्मी · दैत्य (दिति पुत्र) · दैत्य (मरुत) · दस्यु · शुन:शेप · वृषभासुर · अहिरावण · उर्वशी · असित · उत्तर · अजक · खटवांग · कालयवन · मुचुकुन्द · कृतवर्मा · पैल · नलकूबर · रेवती · गाधि · मरीचि · वज्रनाभ राक्षस · शंबूक (खरदूषण पुत्र) · शंखचूड़ (दंभा पुत्र) · बल्वल · दीर्घतमा · दुंदुभी दैत्य · दुंदुभी (दिति भाई) · भीमशंकर · पूतना · घंटाकर्ण · वृषामित्र · दृढ़वर्मा · दृढ़क्षत्र · मदालसा · विश्रवा · शशबिन्दु · शची · पौलोमी · क्षेमधन्वा · खट्वांग · उत्तमौजा · कद्रु · दिक्पाल · श्रवण कुमार · राहु · गर्ग · मैत्रेय · सुमति (पु.) · सुमति (स्त्री) · विष्णुप्रिया · वसुषेण · मधुकैटभ · वेदशिरा · क्षेमक · क्षेमक · कध्मोर · कन्या · क्षेमधन्वा · वेद ऋषि · उपमन्यु · स्वयंभुव मनु · स्वारोचिष मनु · औत्तम मनु · तामस मनु · रैवत मनु · चाक्षुष मनु · वैवस्वत मनु · सावर्णि मनु · दक्ष सावर्णि मनु · ब्रह्म सावर्णि मनु · धर्म सावर्णि मनु · रुद्र सावर्णि मनु · देव सावर्णि मनु · इन्द्र सावर्णि मनु · वनमाला · दृढ़हस्त · दुष्पराजय · दृढ़संध · बाहुलि · कालनेमि (गंधर्व) · दंडगौरी · दण्डधार

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ऋ ॠ ऑ श्र अः
श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थारामायणपौराणिक चरित्रपौराणिक कोशप्रसिद्ध चरित्र और मिथक कोश

To the top
गणराज्य
इतिहास
पर्यटन
साहित्य
धर्म
संस्कृति
दर्शन
कला
भूगोल
विज्ञान
खेल
सभी विषय
भारतकोश सम्पादकीय
भारतकोश कॅलण्डर
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
ब्लॉग
संपर्क करें
योगदान करें
भारतकोश के बारे में
अस्वीकरण
भारतखोज
ब्रज डिस्कवरी
© 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment