Phonetic  Go देवनागरी  खोज   चैतन्य महाप्रभु  चैतन्य महाप्रभु विषय सूची चैतन्य महाप्रभु परिचय जन्म काल विवाह कृष्ण की भक्ति महाप्रभु का प्रभाव सिद्धांत महाप्रभु का मत सगुण भक्ति विचारधारा हरिनाम संकीर्तन दक्षिण यात्रा नृत्य रहस्य महाप्रभु की मूर्ति विलक्षण प्रतिभा चैतन्य महाप्रभु  पूरा नाम चैतन्य महाप्रभु अन्य नाम विश्वम्भर मिश्र, श्रीकृष्ण चैतन्य चन्द्र, निमाई, गौरांग, गौर हरि, गौर सुंदर जन्म 18 फ़रवरी सन् 1486[1] (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) जन्म भूमि नवद्वीप (नादिया), पश्चिम बंगाल मृत्यु सन् 1534 मृत्यु स्थान पुरी, उड़ीसा अभिभावक जगन्नाथ मिश्र और शचि देवी पति/पत्नी लक्ष्मी देवी और विष्णुप्रिया कर्म भूमि वृन्दावन विषय कृष्ण भक्ति प्रसिद्धि चैतन्य सगुण भक्ति को महत्त्व देते थे। भगवान का वह सगुण रूप, जो अपरिमेय शक्तियों और गुणों से पूर्ण है, उन्हें मान्य रहा। नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी महाप्रभु चैतन्य के विषय में वृन्दावनदास द्वारा रचित 'चैतन्य भागवत' नामक ग्रन्थ में अच्छी सामग्री उपलब्ध होती है। उक्त ग्रन्थ का लघु संस्करण कृष्णदास ने 1590 में 'चैतन्य चरितामृत' शीर्षक से लिखा था। श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी द्वारा लिखित 'श्री श्री चैतन्य-चरितावली' गीता प्रेस गोरखपुर ने छापी है। बाहरी कड़ियाँ चैतन्य महाप्रभु -अमृतलाल नागर इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची चैतन्य महाप्रभु (अंग्रेज़ी:Chaitanya Mahaprabhu, जन्म: 18 फ़रवरी सन् 1486[1] - मृत्यु: सन् 1534) भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक हैं। इन्होंने वैष्णवों के गौड़ीय संप्रदाय की आधारशिला रखी। भजन गायकी की एक नयी शैली को जन्म दिया तथा राजनीतिक अस्थिरता के दिनों में हिन्दू-मुस्लिम एकता की सद्भावना को बल दिया, जाति-पांत, ऊँच-नीच की भावना को दूर करने की शिक्षा दी तथा विलुप्त वृन्दावन को फिर से बसाया और अपने जीवन का अंतिम भाग वहीं व्यतीत किया। महाप्रभु चैतन्य के विषय में वृन्दावनदास द्वारा रचित 'चैतन्य भागवत' नामक ग्रन्थ में अच्छी सामग्री उपलब्ध होती है। उक्त ग्रन्थ का लघु संस्करण कृष्णदास ने 1590 में 'चैतन्य चरितामृत' शीर्षक से लिखा था। श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी द्वारा लिखित 'श्री श्री चैतन्य-चरितावली' गीता प्रेस गोरखपुर ने छापी है।  परिचय  मुख्य लेख : चैतन्य महाप्रभु का परिचय चैतन्य महाप्रभु का जन्म सन् 18 फ़रवरी सन् 1486[1]की फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को पश्चिम बंगाल के नवद्वीप (नादिया) नामक उस गांव में हुआ, जिसे अब 'मायापुर' कहा जाता है। बाल्यावस्था में इनका नाम विश्वंभर था, परंतु सभी इन्हें 'निमाई' कहकर पुकारते थे। गौरवर्ण का होने के कारण लोग इन्हें 'गौरांग', 'गौर हरि', 'गौर सुंदर' आदि भी कहते थे। चैतन्य महाप्रभु के द्वारा गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की आधारशिला रखी गई। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए महामन्त्र 'नाम संकीर्तन' का अत्यंत व्यापक व सकारात्मक प्रभाव आज पश्चिमी जगत तक में है। कवि कर्णपुर कृत 'चैतन्य चंद्रोदय' के अनुसार इन्होंने केशव भारती नामक सन्न्यासी से दीक्षा ली थी। कुछ लोग माधवेन्द्र पुरी को इनका दीक्षा गुरु मानते हैं। इनके पिता का नाम जगन्नाथ मिश्र व माँ का नाम शचि देवी था। जन्म काल  मुख्य लेख : चैतन्य महाप्रभु का जन्म काल चैतन्य के जन्मकाल के कुछ पहले सुबुद्धि राय गौड़ के शासक थे। उनके यहाँ हुसैनख़ाँ नामक एक पठान नौकर था। राजा सुबुद्धिराय ने किसी राजकाज को सम्पादित करने के लिए उसे रुपया दिया। हुसैनख़ाँ ने वह रकम खा पीकर बराबर कर दी। राजा सुबुद्धिराय को जब यह पता चला तो उन्होंने दंड स्वरूप हुसैनख़ाँ की पीठ पर कोड़े लगवाये। हुसैनख़ाँ चिढ़ गया। उसने षड्यन्त्र रच कर राजा सुबुद्धिराय को हटा दिया। अब हुसैन ख़ाँ पठान गौड़ का राजा था और सुबुद्धिराय उसका कैदी। हुसैनख़ाँ की पत्नी ने अपने पति से कहा कि पुराने अपमान का बदला लेने के लिए राजा को मार डालो। परन्तु हुसैनख़ाँ ने ऐसा न किया। वह बहुत ही धूर्त था, उसने राजा को जबरदस्ती मुसलमान के हाथ से पकाया और लाया हुआ भोजन करने पर बाध्य किया। वह जानता था कि इसके बाद कोई हिन्दू सुबुद्धिराय को अपने समाज में शामिल नहीं करेगा। इस प्रकार सुबुद्धिराय को जीवन्मृत ढंग से अपमान भरे दिन बिताने के लिए ‘एकदम मुक्त’ छोड़कर हुसैनख़ाँ हुसैनशाह बन गया। विवाह  मुख्य लेख : चैतन्य महाप्रभु का विवाह निमाई (चैतन्य महाप्रभु) बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा संपन्न थे। साथ ही, अत्यंत सरल, सुंदर व भावुक भी थे। इनके द्वारा की गई लीलाओं को देखकर हर कोई हतप्रभ हो जाता था। 15-16 वर्ष की अवस्था में इनका विवाह लक्ष्मी देवी के साथ हुआ। सन् 1505 में सर्पदंश से पत्नी की मृत्यु हो गई। वंश चलाने की विवशता के कारण इनका दूसरा विवाह नवद्वीप के राजपंडित सनातन की पुत्री विष्णुप्रिया के साथ हुआ। कृष्ण भक्ति  मुख्य लेख : चैतन्य महाप्रभु की कृष्ण भक्ति चैतन्य को इनके अनुयायी कृष्ण का अवतार भी मानते रहे हैं। सन् 1509 में जब ये अपने पिता का श्राद्ध करने बिहार के गया नगर में गए, तब वहां इनकी मुलाक़ात ईश्वरपुरी नामक संत से हुई। उन्होंने निमाई से 'कृष्ण-कृष्ण' रटने को कहा। तभी से इनका सारा जीवन बदल गया और ये हर समय भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इनकी अनन्य निष्ठा व विश्वास के कारण इनके असंख्य अनुयायी हो गए। सर्वप्रथम नित्यानंद प्रभु व अद्वैताचार्य महाराज इनके शिष्य बने। इन दोनों ने निमाई के भक्ति आंदोलन को तीव्र गति प्रदान की। निमाई ने अपने इन दोनों शिष्यों के सहयोग से ढोलक, मृदंग, झाँझ, मंजीरे आदि वाद्य यंत्र बजाकर व उच्च स्वर में नाच-गाकर 'हरि नाम संकीर्तन' करना प्रारंभ किया। आगे जाएँ » पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ इस तक ऊपर जायें: 1.0 1.1 1.2 Chaitanya Mahaprabhu (अंग्रेज़ी) Gaudiya History। अभिगमन तिथि: 15 मई, 2015। बाहरी कड़ियाँ चैतन्य महाप्रभु गौरांग ने आबाद किया कृष्ण का वृन्दावन Gaudiya Vaishnava Lord Gauranga (Sri Krishna Chaitanya Mahaprabhu) Gaudiya History Sri Gaura Purnima Special: Scriptures that Reveal Lord Chaitanya’s Identity as Lord Krishna Gaudiya Vaishnavas चैतन्य महाप्रभु - जीवन परिचय परिचय- चैतन्य महाप्रभु जीवनी/आत्मकथा >> चैतन्य महाप्रभु (लेखक- अमृतलाल नागर) श्री संत चैतन्य महाप्रभु चैतन्य महाप्रभु यदि वृन्दावन न आये होते तो शायद ही कोई पहचान पाता कान्हा की लीला स्थली को Shri Chaitanya Mahaprabhu -Hindi movie (youtube) संबंधित लेख [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें चैतन्य महाप्रभु से संबंधित लेख चैतन्य महाप्रभु · चैतन्य महाप्रभु का परिचय · चैतन्य महाप्रभु का जन्म काल · चैतन्य महाप्रभु का विवाह · चैतन्य महाप्रभु की कृष्ण भक्ति · चैतन्य महाप्रभु का प्रभाव · चैतन्य महाप्रभु के सिद्धांत · चैतन्य महाप्रभु का मत · चैतन्य महाप्रभु की सगुण भक्ति · चैतन्य की भक्तिपरक विचारधारा · हरिनाम संकीर्तन · चैतन्य महाप्रभु की दक्षिण यात्रा · चैतन्य महाप्रभु के नृत्य का रहस्य · चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति · चैतन्य महाप्रभु की विलक्षण प्रतिभा · स्वामी प्रभुपाद · चैतन्य सम्प्रदाय · चैतन्य चरितामृत · चैतन्य भागवत · चैतन्य चरितावली · कृष्णदास कविराज · वृन्दावनदास ठाकुर · नवद्वीप · वृन्दावन · विष्णुप्रिया · जगन्नाथ रथयात्रा · जगन्नाथ मंदिर पुरी · गोपाल भट्ट गोस्वामी · प्रबोधानन्द सरस्वती · श्रीरंगम · नित्यानन्द · सनातन गोस्वामी · रूप गोस्वामी · हरिदास ठाकुर · कृष्ण · माधुरी माधवदास · बल्देव विद्याभूषण [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें धर्म प्रवर्तक और संत पुरुष आदि शंकराचार्य · अब्द अल- क़ादिर अल-जिलानी · अब्द अल्लाह बिन अल-अब्बास · चैतन्य महाप्रभु · जीव गोस्वामी · दयानंद सरस्वती · निम्बार्काचार्य · सलीम चिश्ती · स्वामी रामानंद · समर्थ रामदास · स्वामी विवेकानन्द · स्वामी हरिदास · हितहरिवंश · गुरु नानक · पद्मपादाचार्य · मध्वाचार्य · ललितकिशोरी और नथुनीबाबा · रामकृष्ण परमहंस · कुलशेखर · विष्णुस्वामी · रामानुज · तिरुमूलर · मणिक्कवाचकर · एकनाथ · वल्लभाचार्य · ब्रह्मानन्द सरस्वती · शिरडी साईं बाबा · आलवार · मधुसूदन सरस्वती · राम्य जामाता मुनि · रमण महर्षि · यामुनाचार्य · राघवानन्द · शिव दयाल साहब · संत पीपा · किनाराम बाबा · ईसा मसीह · संत ज्ञानेश्वर · आनन्दवर्धन · विद्यानंद जी महाराज · नित्यानन्द · विट्ठलनाथ · बसव · शेख़ अहमद सरहिन्दी · स्वामी रामतीर्थ · प्रभुदत्त ब्रह्मचारी · वृन्दावनदास ठाकुर · तैलंग स्वामी · निज़ामुद्दीन औलिया · गुलाल साहब · सर्वज्ञात्ममुनि · रघुनाथदास · स्वामी प्राणनाथ · स्वामी चिन्मयानंद · यज्ञमूर्ति · यादवप्रकाश · राम मिश्र · गोकुलनाथ गोस्वामी · एकोराम महिला अक्का महादेवी · बावरी साहिबा [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें दार्शनिक अकलंकदेव · अतिशा · अभयचन्द्र · अरबिंदो घोष · आदि शंकराचार्य · ओशो रजनीश · ख़लील जिब्रान · कणाद · कबीर · कुमारिल भट्ट · विद्यारण्य · जे. कृष्णमूर्ति · चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · चाणक्य · दिङ्नाग बौद्धाचार्य · नागसेन · मानवेन्द्र नाथ राय · शबर · प्रशस्तपाद · नागार्जुन बौद्धाचार्य · गुरु नानक · धर्मकीर्ति · याज्ञवल्क्य · पाणिनि · ईश्वरकृष्ण · आनन्दवर्धन · प्लिनी · बाल गंगाधर तिलक · वसुमित्र · अलग़ज़ाली · ज़रथुष्ट्र · वाचस्पतिमिश्र · वात्स्यायन · संत ज्ञानेश्वर · स्वामी करपात्री · स्वामी विवेकानन्द · हरिभद्र · अद्वयवज्र · गौतम · उत्पलाचार्य · भर्तुहरि · हेमाद्रि · पिंगल महर्षि · यामुनाचार्य · शठरिपु · विष्णुस्वामी · बादरायण · हेमचन्द्र · एब्बे फारिया · प्लूटार्क · प्रभाकर मिश्र · पिप्पलाद · गैलिलियो गैलीली · दयानंद सरस्वती · कुमारिल भट्ट · अजित केशकम्बल · अप्पय दीक्षित · अभिनवगुप्त · अरस्तू · थिओफ़्रैस्टस · सुकरात · प्लेटो · चंद्रकीर्ति · यादवप्रकाश · स्वामी चिन्मयानंद · यज्ञमूर्ति · पद्मपादाचार्य · कन्फ़्यूशियस · गोरखनाथ · निम्बार्काचार्य · रमण महर्षि · वल्लभाचार्य · हरबर्ट स्पेन्सर · यशोविजय · इबने अरबी · जालंधरपा · डेविड ह्यूम · थॉमस अक्वाइनस · उदयनाचार्य · नित्यानन्द · उद्योतकर · कार्ल मार्क्स · किंदी · सर्वपल्ली राधाकृष्णन · माणिक्यनन्दि · गंगेशोपाध्याय · रघुनाथ शिरोमणि · कृष्ण चन्द्र भट्टाचार्य · पतंजलि (महाभाष्यकार) · मध्वाचार्य · गौडपाद · चैतन्य महाप्रभु · जैमिनि · रामानुज · पतंजलि (योगसूत्रकार) · गोपीनाथ कविराज · भर्तृहरि · विलियम जेम्स · चित्सुखाचार्य · थॉमस हिल ग्रीन  वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ऋ ॠ ऑ श्र अः श्रेणियाँ: माध्यमिक अवस्थादार्शनिकहिन्दू धर्म प्रवर्तक और संतहिन्दू धर्महिन्दू धर्म कोशधर्म कोशसगुण भक्तिचैतन्य महाप्रभुकविसाहित्य कोश  To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश
No comments:
Post a Comment