Monday 24 July 2017

इस एक मंत्र से मिलते हैं दस लाभ, होने लगता है पूर्वाभास


इस एक मंत्र से मिलते हैं दस लाभ, होने लगता है पूर्वाभास

By: Nimu Jani

मंत्र जप, एक ऐसा उपाय है जिससे किसी भी प्रकार की समस्या को दूर किया जा सकता है। सभी शास्त्रों में मंत्रों को बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी बताया है। यानी मंत्रों से मनचाही वस्तु प्राप्त की जा सकती है और सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। सबसे ज्यादा प्रभावी मंत्रों में से एक मंत्र है गायत्री मंत्र। इसके जप से बहुत जल्दी शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इसके नियमित जप से पूर्वाभास हो सकता है।

 

 

गायत्री मंत्र

 

ऊँ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।

 

इस मंत्र के जप के 10 लाभ

 

यदि कोई व्यक्ति इस मंत्र का जप नियमित रूप से करता है तो उसे उत्साह एवं सकारात्मकता, त्वचा में चमक आती है, तामसिकता से घृणा होती है, परमार्थ में रुचि जागती है, पूर्वाभास होने लगता है, आशिर्वाद देने की शक्ति बढ़ती है, नेत्रों में तेज आता है, स्वप्र सिद्धि प्राप्त होती है, क्रोध शांत होता है, ज्ञान की वृद्धि होती है।

 

मंत्र विद्या का प्रयोग

 

मंत्र विद्या का प्रयोग भगवान की भक्ति, ब्रह्मज्ञान प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ ही, सांसारिक एवं भौतिक सुख-सुविधाओं, धन प्राप्त करने की इच्छा के लिए भी मंत्रों का जप किया जा सकता है।

 

मंत्र जप के लिए समय

 

शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। इस मंत्र जप के लिए तीन समय बताए गए हैं। इन तीन समय को संध्याकाल भी कहा जाता हैं। गायत्री मंत्र का जप का पहला समय है प्रात:काल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के पश्चात तक करना चाहिए।

 

मंत्र जप के लिए दूसरा समय है दोपहर मध्यान्ह का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप किया जाता है। इसके बाद तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना चाहिए।

 

इन तीन समय के अतिरिक्त यदि गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से जप करना चाहिए। मंत्र जप अधिक तेज आवाज में नहीं करना चाहिए।

 

Share

Recommended section

सरल विश्वास और निष्कपट भाव से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है

अन्न जल दूषित कैसे होता है?!!-सुभाष बुड़ावन वाला

क्या है शिव का रहस्य?

निष्ठा योग व प्राणायाम में फर्क

ज्ञान के समान पवित्र करने वाला कुछ भी नहीं

Popular section

पेट होगा अंदर, कमर होगी छरहरी अगर अपनायेंगे ये सिंपल नुस्खे

किन्नरों की शव यात्रा के बारे मे जानकर हैरान हो जायेंगे आप

एक ऋषि की रहस्यमय कहानी जिसने किसी स्त्री को नहीं देखा

कामशास्त्र के अनुसार अगर आपकी पत्नी में हैं ये 11 लक्षण तो आप वाकई सौभाग्यशाली हैं

ये चार राशियां होती हैं सबसे ताकतवर, बचके रहना चाहिए इनसे

Go to hindi.speakingtree.in

No comments:

Post a Comment