Monday, 21 August 2017

भगवान दत्तात्रेय और उनके 24 गुरु

  भगवान दत्तात्रेय और उनके 24 गुरु : Lord Dattatreya and his 24 Gurus SEPTEMBER 4, 2014 BY AG LEAVE A COMMENT  Lord Dattatreya and his 24 gurus story in Hindi : जीवन में गुरु की अपनी एक विशेष जगह है। कहते है बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नहीं होता। सच्चा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको किसी न किसी को गुरु बनाना पड़ता है चाहे फिर वो एकलव्य की तरह मिट्टी की मूरत ही क्यों ना हों। गुरु की इसी महता को प्रमाणित करते है भगवान दत्तात्रेय जो की स्वयं भगवान विष्णु के अवतार थे फिर भी उन्होंने अपने जीवन में 24 गुरु बनाए जिसमे कीट, पक्षी और जानवर तक शामिल है। उन्होंने जिससे भी कुछ सीखा उसे अपना गुरु माना।  कौन है भगवान दत्तात्रेय भगवान दत्तात्रेय ब्रह्माजी के मानस पुत्र ऋषि अत्रि के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम अनुसूइया था। कई ग्रंथों यह बताया गया है कि ऋषि अत्रि और अनुसूइया के तीन पुत्र हुए। ब्रह्माजी के अंश से चंद्रमा, शिवजी के अंश से दुर्वासा ऋषि, भगवान विष्णु के अंश दत्तात्रेय का जन्म हुआ। कहीं-कहीं यह उल्लेख भी मिलता है कि भगवान दत्तात्रेय ही ब्रह्मा, विष्णु और शिव के सम्मिलित अवतार हैं। ( भगवान दत्तात्रेय के जन्म की कथा यहाँ पढ़े – कथा अनुसुइया की जिसने ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बना दिया था बालक ) भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु : पृथ्वी- सहनशीलता व परोपकार की भावना सीख सकते हैं। पृथ्वी पर लोग कई प्रकार के आघात करते हैं, कई प्रकार के उत्पात होते हैं, कई प्रकार खनन कार्य होते हैं, लेकिन पृथ्वी हर आघात को परोपकार का भावना से सहन करती है।  पिंगला वेश्या- पिंगला नाम की वेश्या से दत्तात्रेय ने सबक लिया कि केवल पैसों के लिए जीना नहीं चाहिए। वह वेश्या सिर्फ पैसा पाने के लिए किसी भी पुरुष की ओर इसी नजर से देखती थी वह धनी है और उससे धन प्राप्त होगा। धन की कामना में वह सो नहीं पाती थी। जब एक दिन पिंगला वेश्या के मन में वैराग्य जागा तब उसे समझ आया कि पैसों में नहीं बल्कि परमात्मा के ध्यान में ही असली सुख है, तब उसे सुख की नींद आई। कबूतर- कबूतर का जोड़ा जाल में फंसे बच्चों को देखकर खुद भी जाल में जा फंसता है। इनसे यह सबक लिया जा सकता है कि किसी से बहुत ज्यादा स्नेह दु:ख ही वजह होता है।  सूर्य- सूर्य से दत्तात्रेय ने सीखा कि जिस तरह एक ही होने पर भी सूर्य अलग-अलग माध्यमों से अलग-अलग दिखाई देता है। आत्मा भी एक ही है, लेकिन कई रूपों में दिखाई देती है। वायु- जिस प्रकार अच्छी या बुरी जगह पर जाने के बाद वायु का मूल रूप स्वच्छता ही है। उसी तरह अच्छे या बुरे लोगों के साथ रहने पर भी हमें अपनी अच्छाइयों को छोडऩा नहीं चाहिए।  हिरण- हिरण उछल-कूद, संगीत, मौज-मस्ती में इतना खो जाता है कि उसे अपने आसपास शेर या अन्य किसी हिसंक जानवर के होने का आभास ही नहीं होता है और वह मारा जाता है। इससे यह सीखा जा सकता है कि हमें कभी भी मौज-मस्ती में इतना लापरवाह नहीं होना चाहिए। समुद्र- जीवन के उतार-चढ़ाव में भी खुश और गतिशील रहना चाहिए। पतंगा- जिस प्रकार पतंगा आग की ओर आकर्षित होकर जल जाता है। उसी प्रकार रूप-रंग के आकर्षण और झूठे मोह में उलझना नहीं चाहिए। हाथी- हाथी हथिनी के संपर्क में आते ही उसके प्रति आसक्त हो जाता है। अत: हाथी से सीखा जा सकता है कि संयासी और तपस्वी पुरुष को स्त्री से बहुत दूर रहना चाहिए। आकाश- दत्तात्रेय ने आकाश से सीखा कि हर देश, काल, परिस्थिति में लगाव से दूर रहना चाहिए। जल- दत्तात्रेय ने जल से सीखा कि हमें सदैव पवित्र रहना चाहिए। मधुमक्खी – मधुमक्खियां शहद इकट्ठा करती है और एक दिन छत्ते से शहद निकालने वाला सारा शहद ले जाता है। इस बात से ये सीखा जा सकता है कि आवश्यकता से अधिक चीजों को एकत्र करके नहीं रखना चाहिए। मछली- हमें स्वाद का लोभी नहीं होना चाहिए। मछली किसी कांटे में फंसे मांस के टुकड़े को खाने के लिए चली जाती है और अंत में प्राण गंवा देती है। हमें स्वाद को इतना अधिक महत्व नहीं देना चाहिए, ऐसा ही भोजन करें जो सेहत के लिए अच्छा हो। कुरर पक्षी- कुरर पक्षी से सीखना चाहिए कि चीजों को पास में रखने की सोच छोड़ देना चाहिए। कुरर पक्षी मांस के टुकड़े को चोंच में दबाए रहता है, लेकिन उसे खाता है। जब दूसरे बलवान पक्षी उस मांस के टुकड़े को देखते हैं तो वे कुरर से उसे छिन लेते हैं। मांस का टुकड़ा छोड़ने के बाद ही कुरर को शांति मिलती है। बालक- छोटे बच्चे से सीखा कि हमेशा चिंतामुक्त और प्रसन्न रहना चाहिए। आग- आग से दत्तात्रेय ने सीखा कि कैसे भी हालात हों, हमें उन हालातों में ढल जाना चाहिए। जिस प्रकार आग अलग-अलग लकडिय़ों के बीच रहने के बाद भी एक जैसी ही नजर आती है। चन्द्रमा- आत्मा लाभ-हानि से परे है। वैसे ही जैसे घटने-बढऩे से भी चंद्रमा की चमक और शीतलता बदलती नहीं है, हमेशा एक-जैसे रहती है। आत्मा भी किसी भी प्रकार के लाभ-हानि से बदलती नहीं है। कुमारी कन्या- कुमारी कन्या से सीखना चाहिए कि अकेले रहकर भी काम करते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। दत्तात्रेय ने एक कुमारी कन्या देखी जो धान कूट रही थी। धान कूटते समय उस कन्या की चूडिय़ां आवाज कर रही थी। बाहर मेहमान बैठे थे, जिन्हें चूडिय़ों की आवाज से परेशानी हो रही थी। तब उस कन्या ने चूडिय़ों आवाज बंद करने के लिए चूडिय़ां ही तोड़ दी। दोनों हाथों में बस एक-एक चूड़ी ही रहने दी। इसके बाद उस कन्या ने बिना शोर किए धान कूट लिया। अत: हमें ही एक चूड़ी की भांति अकेले ही रहना चाहिए। शरकृत या तीर बनाने वाला- अभ्यास और वैराग्य से मन को वश में करना चाहिए। दत्तात्रेय ने एक तीर बनाने वाला देखा जो तीर बनाने में इतना मग्न था कि उसके पास से राजा की सवारी निकल गई, पर उसका ध्यान भंग नहीं हुआ। सांप- दत्तात्रेय ने सांप से सीखा कि किसी भी संयासी को अकेले ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। साथ ही, कभी भी एक स्थान पर रुककर नहीं रहना चाहिए। जगह-जगह ज्ञान बांटते रहना चाहिए। मकड़ी- मकड़ी से दत्तात्रेय ने सीखा कि भगवान भी माय जाल रचते हैं और उसे मिटा देते हैं। जिस प्रकार मकड़ी स्वयं जाल बनाती है, उसमें विचरण करती है और अंत में पूरे जाल को खुद ही निगल लेती है, ठीक इसी प्रकार भगवान भी माया से सृष्टि की रचना करते हैं और अंत में उसे समेट लेते हैं। भृंगी कीड़ा- इस कीड़े से दत्तात्रेय ने सीखा कि अच्छी हो या बुरी, जहां जैसी सोच में मन लगाएंगे मन वैसा ही हो जाता है। भौंरा – भौरें से दत्तात्रेय ने सीखा कि जहां भी सार्थक बात सीखने को मिले उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। जिस प्रकार भौरें अलग-अलग फूलों से पराग ले लेती है। अजगर- अजगर से सीखा कि हमें जीवन में संतोषी बनना चाहिए। जो मिल जाए, उसे ही खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना चाहिए। भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े –पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह  अन्य पौराणिक लेख : 16 पौराणिक कथाएं – पिता के वीर्य और माता के गर्भ के बिना जन्मे पौराणिक पात्रों की भगवान विष्णु के 24 अवतार, 23 हो चुके है 24 वा (कल्कि अवतार) है बाकी यह है भगवान शिव के 19 अवतार पौराणिक कथा – गणेश चतुर्थी को क्यों नहीं करने चाहिए चंद्र दर्शन ? आखिर क्यों भगवान परशुराम ने किया था 21 बार क्षत्रियों का संहार ?    YOU MAY LIKE by   How To Treat Arthritis? You Can Do It With This Remedy In 14 Days ArthroNeo  I lost weight staying at home! 23 kg in 14 days!  मैं इतनी जल्दी हुई स्तन वृद्धि से हैरान हूँ.  She Dropped 20 Kg In 2 Weeks!!! Amazing! How About You?  सोने से पहले इसे लागू करें और अगली सुबह सही त्वचा प्राप्त करें!  My Weight Was 85 Kg! I Was Losing 3 Kg Of Fat Per Day! Related Posts: 10 Gurus of Sikh : सिखों के 10 गुरु 20 World Famous Yoga Gurus (योग गुरु) – जिन्होंने दिलाई योग को एक नई पहचान प्रेरक प्रसंग (Prerak Prasang) – इसलिए बना लिया संत ने वेश्या को गुरु! भगवान शिव और भगवान गणेश के 108 नाम (108 Name of Lord Shiva and Ganesha) भगवान शिव से जुड़ी 12 रोचक बातें और उनके पिछे छिपे अर्थ 8 forms of lord Bhairava : भगवान भैरव के 8 रूप गुरु पूर्णिमा विशेष – क्यों है जीवन में गुरु जरुरी? सुध महादेव मंदिर, जम्मू – यहाँ पर है भगवान शिव का खंडित त्रिशूल (Sudh Mahadev Temple, Jammu – Here is fragmented trident of Lord Shiva) छत्रपति शिवाजी की गुरुसेवा – जब शिवा ने अपने गुरु के लिए निकाला शेरनी का दूध भगवान श्रीगणेश के 8 अवतार भगवान श्रीराम के 10 प्रमुख मंदिर (10 Main Temple of Lord Rama) Lord Mahavir Swami Quotes in Hindi (भगवान महावीर स्वामी के अनमोल विचार) भगवान शिव का अघोर रुप तथा भगवान शिव से जुड़े रहस्यमयी प्रश्नों के उत्तर गुरु नानक और मरदाना : गुरु नानक जी के बचपन का एक प्रसंग गुरु शिष्या कथा : जब एक शिष्या से हुआ गुरु को सत्य का ज्ञान FILED UNDER: PAURANIK KATHA, RELIGION  नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up करें.  Type your email here... Sign Up « Firaq Gorakhpuri Couplets Part – 3 (फ़िराक़ गोरखपुरी कप्लेट्स पार्ट – 3)भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट : Top 10 Famous Forts of India » JOIN THE DISCUSSION! Please submit your comment with a real name. Comment  Thanks for your feedback! Name *  Email *  Website  Post Comment  Search this website … Search RECENT POSTS चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना मंत्र क्या है, जानिए मंत्र से जुडी खास बातें किस चीज़ को दान करने से मिलता है क्या फल वास्तुशास्त्र के अनुसार सोते समय सिर के पास नहीं रखनी चाहिए ये चीज़ें वार अनुसार भगवान को अर्पित करनी चाहिए ये चीज़ें बड़े धूम धाम से किन्नर मनाते है भुजरिया उत्सव Jan Nisar Akhtar – Awaaz Do Hum Ek Hai | जाँ निसार अख्तर – आवाज़ दो हम एक हैं वास्तु दोष को मिटाते है ये वास्तु चिन्ह | Important Vastu Sign बिल गेट्स की यह भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra  रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहनों को दे सकते है ये उपहार  रक्षाबंधन के पर्व से जुडी कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां  पूजा के साथ ही करें ये 5 काम भी, दूर होंगी परेशानियां  Nida Fazli – Jinki palkein bheeg rahi hain unko bhi gham hoga (निदा फ़ाज़ली – जिनकी पलकें भीग रही हैं उनको भी ग़म होगा)  Interesting Facts about RBI: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े कुछ रोचक फैक्‍ट्स  इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल) Super Hit Shayari of Jigar Moradabadi Part – 9 (जिगर मुरादाबादी की सुपर हिट शायरी भाग – 9)  Adam Gondvi – T.V. se akhbaar tak gar sex ki bauchhar ho (अदम गोंडवी – टी. वी. से अख़बार तक ग़र सेक्स की बौछार हो)  Munawar Rana – Khilaune ki taraf bacche ko maa jaane nahin deti (मुनव्वर राना – खिलौने की तरफ़ बच्चे को माँ जाने नहीं देती)  Waseem Barelvi – Khul ke milne ka saleeka aapko aata nahi (वसीम बरेलवी – खुल के मिलने का सलीक़ा आपको आता नहीं)  दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड लेक: World’s Top 10 Underground Lake  हनुमानजी को प्रसन्न करने के ग्यारह उपाय (Hanuman ji ko prasann karne ke upay)  वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं करनी चाहिए ये 5 चीजें गिफ्ट  Collection of Munawwar Rana Shayari and Ghazals (मुनव्वर राना की शायरी और ग़ज़लों का संग्रह)  Bashir Badr – Siskte Aab mein kiski sada hai (बशीर बद्र – सिसकते आब में किस की सदा है)  गुरुंग समुदाय – नेपाल – बेहद खतरनाक तरीके से ऊंचे पहाड़ों पर लटकते हुए छतों से इकठ्ठा करते है शहद (हनी)  गरुड़ पुराण (Garuda Purana): इन 6 कारणों से होती है बीमारी, ध्यान रखेंगे तो रहेंगे हेल्दी CONTACT US PRIVACY POLICY DISCLAIMER ShareThis Copy and Paste

No comments:

Post a Comment