Thursday, 17 August 2017

गायत्री मन्त्र ऋग्वेद के किस मंडल में

1. गायत्री मन्त्र ऋग्वेद के किस मंडल में और किसके द्वारा रचित है? –तीसरे मण्डल /विश्वामित्र
2. चातुष्वर्णीय समाज की कल्पना का आदि स्त्रोत कौन सा सूक्त है और ऋग्वेद के किस मंडल में है?-पुरुषसूक्त/दसवां मण्डल
3. वह वेद कौन सा है जो गद्य एवम् पद्य दोनों में है?-यजुर्वेद
4. भारतीय संगीत का जनक किस वेद को कहा जाता है?-सामवेद
5. सबसे पहले किस वेद की रचना हुई और सबसे अंत में किस वेद की रचना हुई?-ऋग्वेद/अर्थववेद
6. वेदों को समझने के लिए किसकी रचना की गयी.. और ये संख्या में कितने है?-वेदांग/6
7. 18 पुराणों में से कौन सा पुराण सबसे अधिक प्रमाणिक है?-मत्स्यपुराण
8. मौर्य वंश से सम्बंधित पुराण कौन सा है?-विष्णु पुराण
9.वायु पुराण किस प्रसिद्ध वंश से सम्बंधित है?-गुप्त वंश
10. मत्स्य पुराण का सम्बन्ध किस वंश के शासकों से है?-आंध्र सातवाहन
11. स्मृतिग्रंथो में सबसे प्राचीन एवम् महत्वपूर्ण प्रमाणिक मनुस्मृति है.यह किस काल/वंश का महत्वपूर्ण ग्रन्थ है?-शुंग काल
12. कथावस्तु नामक ग्रन्थ बौद्ध धर्म की किस शाखा से सम्बंधित है?-हीनयान
13. अर्थशास्त्र(कौटिल्य कृत) से किस वंश की जानकारी प्राप्त होती है?-मौर्य
14. संस्कृत साहित्य में ऐतिहासिक घटनाओ को क्रमबद्ध करने का प्रयास सर्वप्रथम किसने किया?-कल्हण
15. संस्कृत भाषा की व्याकरण की प्रथम पुस्तक का नाम क्या है?-अष्टाध्यायी(पाणिनी)
16. इतिहास का पिता कौन कहलाता है? – हेरोड़ोट्स
17. मेगस्थनीज किस राजा के दरबार में आया तथा कौन सी पुस्तक की रचना की?-चन्द्रगुप्त मौर्य /इंडिका
18. फाहियान (चीनी यात्री) किस भारतीय राजा के शासनकाल के दौरान भारत आया?- चन्द्रगुप्त द्वितीय
19. ह्युंसांग (चीनी यात्री) किस भारतीय राजा के शासनकाल के दौरान भारत आया?- हर्षवर्धन
20. किताब उल हिन्द नामक पुस्तक की रचना किसने की और इसी पुस्तक का दूसरा नाम क्या है?
अरब लेखक अल्बेरूनी ने की /दूसरा नाम तहक़ीक़ ए हिन्द (भारत की खोज)
21. भारत वर्ष का सर्वप्रथम जिक्र किस अभिलेख में किया गया?-हाथी गुंफा अभिलेख (तिथि रहित)
22. सती प्रथा का सर्वप्रथम उल्लेख किस अभिलेख में किया गया है?-एरण अभिलेख, शासक -भानुगुप्त
23. सर्वप्रथम गर्तवास के साक्ष्य कहा मिले हैं?-बुर्जहोम (कश्मीर)
24. सर्वप्रथम रोमन सिक्के किस स्थल से प्राप्त हुए है?-अरिकमेडु
25. सिक्को पर लिखने की शुरुआत सर्वप्रथम किन शासको ने की? - यवन शासको ने
26. प्रयाग स्तम्भ अभिलेख का सम्बन्ध किस शासक से है? – समुन्द्र्गुप्त
27. ऐहोल अभिलेख किस शासक के बारे में है? - पूलेकिशन द्वितीय
28. सी यू की किस यात्री का यात्रा वृत्तांत है?-हयूनसांग
29. निम्न में से प्राचीनतम है- महाभाष्य /अष्टाध्यायी/अर्थशास्त्र - अष्टाध्यायी
30. अशोक के अभिलेखो को सर्वप्रथम किसने पढ़ा और ये किस लिपि में थे?-जेम्स प्रिंसेप /ब्राह्मी लिपि

No comments:

Post a Comment