Monday, 21 August 2017

कबीर का जीवन परिचय

 Phonetic  Go देवनागरी  खोज   कबीर का जीवन परिचय  कबीर विषय सूची कबीर जीवन परिचय समकालीन समाज साहित्यिक परिचय भाषा और शैली व्यक्तित्व जीवन दर्शन रचनाएँ कबीर के दोहे विस्तृत लेख कबीर का जीवन परिचय  पूरा नाम संत कबीरदास अन्य नाम कबीरा जन्म सन 1398 (लगभग) जन्म भूमि लहरतारा ताल, काशी मृत्यु सन 1518 (लगभग) मृत्यु स्थान मगहर, उत्तर प्रदेश पालक माता-पिता नीरु और नीमा पति/पत्नी लोई संतान कमाल (पुत्र), कमाली (पुत्री) कर्म भूमि काशी, बनारस कर्म-क्षेत्र समाज सुधारक कवि मुख्य रचनाएँ साखी, सबद और रमैनी विषय सामाजिक भाषा अवधी, सधुक्कड़ी, पंचमेल खिचड़ी शिक्षा निरक्षर नागरिकता भारतीय इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची संत कबीरदास हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते ऐसे कवि हैं, जो आजीवन समाज और लोगों के बीच व्याप्त आडंबरों पर कुठाराघात करते रहे। वह कर्म प्रधान समाज के पैरोकार थे और इसकी झलक उनकी रचनाओं में साफ़ झलकती है। लोक कल्याण हेतु ही मानो उनका समस्त जीवन था। कबीर को वास्तव में एक सच्चे विश्व - प्रेमी का अनुभव था। कबीर की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उनकी प्रतिभा में अबाध गति और अदम्य प्रखरता थी। समाज में कबीर को जागरण युग का अग्रदूत कहा जाता है। जन्म कबीरदास के जन्म के संबंध में अनेक किंवदन्तियाँ हैं। कबीर पन्थियों की मान्यता है कि कबीर का जन्म काशी में लहरतारा तालाब में उत्पन्न कमल के मनोहर पुष्प के ऊपर बालक के रूप में हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि वे जन्म से मुसलमान थे और युवावस्था में स्वामी रामानंद के प्रभाव से उन्हें हिन्दू धर्म की बातें मालूम हुईं। एक दिन, एक पहर रात रहते ही कबीर पंचगंगा घाट की सीढ़ियों पर गिर पड़े। रामानन्द जी गंगा स्नान करने के लिये सीढ़ियाँ उतर रहे थे कि तभी उनका पैर कबीर के शरीर पर पड़ गया। उनके मुख से तत्काल `राम-राम' शब्द निकल पड़ा। उसी राम को कबीर ने दीक्षा-मन्त्र मान लिया और रामानन्द जी को अपना गुरु स्वीकार कर लिया। कबीर के ही शब्दों में- हम कासी में प्रकट भये हैं, रामानन्द चेताये। कबीरपंथियों में इनके जन्म के विषय में यह पद्य प्रसिद्ध है- चौदह सौ पचपन साल गए, चन्द्रवार एक ठाठ ठए। जेठ सुदी बरसायत को पूरनमासी तिथि प्रगट भए॥ घन गरजें दामिनि दमके बूँदे बरषें झर लाग गए। लहर तलाब में कमल खिले तहँ कबीर भानु प्रगट भए॥[1] जन्मस्थान कबीर के जन्मस्थान के संबंध में तीन मत हैं : मगहर, काशी और आजमगढ़ में बेलहरा गाँव। मगहर के पक्ष में यह तर्क दिया जाता है कि कबीर ने अपनी रचना में वहाँ का उल्लेख किया है : "पहिले दरसन मगहर पायो पुनि कासी बसे आई अर्थात् काशी में रहने से पहले उन्होंने मगहर देखा। मगहर आजकल वाराणसी के निकट ही है और वहाँ कबीर का मक़बरा भी है। कबीर का अधिकांश जीवन काशी में व्यतीत हुआ। वे काशी के जुलाहे के रूप में ही जाने जाते हैं। कई बार कबीरपंथियों का भी यही विश्वास है कि कबीर का जन्म काशी में हुआ। किंतु किसी प्रमाण के अभाव में निश्चयात्मकता अवश्य भंग होती है। बहुत से लोग आजमगढ़ ज़िले के बेलहरा गाँव को कबीर साहब का जन्मस्थान मानते हैं। वे कहते हैं कि ‘बेलहरा’ ही बदलते-बदलते लहरतारा हो गया। फिर भी पता लगाने पर न तो बेलहरा गाँव का ठीक पता चला पाता है और न यही मालूम हो पाता है कि बेलहरा का लहरतारा कैसे बन गया और वह आजमगढ़ ज़िले से काशी के पास कैसे आ गया ? वैसे आजमगढ़ ज़िले में कबीर, उनके पंथ या अनुयायियों का कोई स्मारक नहीं है।[2] माता-पिता कबीर के माता- पिता के विषय में भी एक राय निश्चित नहीं है। "नीमा' और "नीरु' की कोख से यह अनुपम ज्योति पैदा हुई थी, या लहर तालाब के समीप विधवा ब्राह्मणी की पाप- संतान के रुप में आकर यह पतितपावन हुए थे, ठीक तरह से कहा नहीं जा सकता है। कई मत यह है कि नीमा और नीरु ने केवल इनका पालन- पोषण ही किया था। एक किवदंती के अनुसार कबीर को एक विधवा ब्राह्मणी का पुत्र बताया जाता है, जिसको भूल से रामानंद जी ने पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे दिया था। एक जगह कबीर ने कहा है :- "जाति जुलाहा नाम कबीरा बनि बनि फिरो उदासी।' कबीर के एक पद से प्रतीत होता है कि वे अपनी माता की मृत्यु से बहुत दु:खी हुए थे। उनके पिता ने उनको बहुत सुख दिया था। वह एक जगह कहते हैं कि उसके पिता बहुत "गुसाई' थे। ग्रंथ साहब के एक पद से विदित होता है कि कबीर अपने वयनकार्य की उपेक्षा करके हरिनाम के रस में ही लीन रहते थे। उनकी माता को नित्य कोश घड़ा लेकर लीपना पड़ता था। जबसे कबीर ने माला ली थी, उसकी माता को कभी सुख नहीं मिला। इस कारण वह बहुत खीज गई थी। इससे यह बात सामने आती है कि उनकी भक्ति एवं संत- संस्कार के कारण उनकी माता को कष्ट था। [3] बचपन[4] कबीरदास का लालन-पालन जुलाहा परिवार में हुआ था, इसलिए उनके मत का महत्त्वपूर्ण अंश यदि इस जाति के परंपरागत विश्वासों से प्रभावित रहा हो तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। यद्यपि 'जुलाहा' शब्द फ़ारसी भाषा का है,[5] तथापि इस जाति की उत्पत्ति के विषय में संस्कृत पुराणों में कुछ-न-कुछ चर्चा मिलती ही है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्म खंड के दसवें अध्याय में बताया गया है कि म्लेच्छ से कुविंदकन्या में 'जोला' या जुलाहा जाति की उत्पत्ति हुई है।[6] अर्थात म्लेच्छ पिता और कुविंद माता से जो संतति हुई वही जुलाहा कहलाई। जुलाहा जुलाहे मुसलमान है, पर इनसे अन्य मुसलमानों का मौलिक भेद है। सन् 1901 की मनुष्य-गणना के आधार पर रिजली साहब ने 'पीपुल्स ऑफ़ इंडिया' नामक एक ग्रंथ लिखा था। इस ग्रंथ में उन्होंने तीन मुसलमान जातियों की तुलना की थी। वे तीन हैं: सैयद, पठान और जुलाहे। इनमें पठान तो भारतवर्ष में सर्वत्र फैले हुए हैं पर उनकी संख्या कहीं भी बहुत अधिक नहीं है। जान पड़ता है कि बाहर से आकर वे नाना स्थानों पर अपनी सुविधा के अनुसार बस गए। पर जुलाहे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में ही पाए जाते हैं। जिन दिनों कबीरदास इस इस जुलाहा-जाति को अलंकृत कर रहे थे उन दिनों, ऐसा जान पड़ता है कि इस जाति ने अभी एकाध पुश्त से ही मुसलमानी धर्म ग्रहण किया था। कबीरदास की वाणी को समझने के लिए यह निहायत जरूरी है कि हम इस बात की जानकारी प्राप्त कर ले कि उन दिनों इस जाति के बचे-कुचे पुराने संस्कार क्या थे।[4] उत्तर भारत के वयनजीवियों में कोरी मुख्य हैं। बेन्स जुलाहों को कोरियों की समशील जाति ही मानते हैं। कुछेक पंडितों ने यह भी अनुमान किया है कि मुसलमानी धर्म ग्रहण करने वाले कोरी ही जुलाहे हैं। यह उल्लेख किया जा सकता है कि कबीरदास जहाँ अपने को बार-बार जुलाहा कहते हैं, (1) जाति जुलाहा मति कौ धीर। हरषि गुन रमै कबीर। (2) तू ब्राह्मन मैं काशी का जुलाहा।[7] वहाँ कभी-कभी अपने को कोरी भी कह गए हैं।[8] ऐसा जान पड़ता है कि यद्यपि कबीरदास के युग में जुलाहों ने मुसलमानी धर्म ग्रहण कर लिया था पर साधारण जनता में तब भी कोरी नाम से परिचित थे।[4] सबसे पहले लगने वाली बात यह है कि कबीरदास ने अपने को जुलाहा तो कई बार कहा है, पर मुसलमान एक बार भी नहीं कहा। वे बराबर अपने को 'ना-मुसलमान' कहते रहे। आध्यात्मिक पक्ष में निस्संदेह यह बहुत ऊँचा भाव है, पर कबीरदास ने कुछ इस ढंग से अपने को उभय-विशेष बताया है कि कभी-कभी यह संदेह होता है कि वे आध्यात्मिक सत्य के अतिरिक्त एक सामाजिक तथ्य की ओर भी इशारा कर रहे हैं। उन दिनों वयनजीवी नाथ-मतावलंबी गृहस्थ योगियों की जाति सचमुच ही 'ना-हिंदू ना-मुसलमान' थी। कबीरदास ने कम-से-कम एक पद में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि हिंदू और हैं, मुसलमान और हैं और योगी और हैं, क्योंकि योगी या जोगी 'गोरख-गोरख करता है, हिंदू 'राम-राम' उच्चारता है और मुसलमान 'खुदा-खुदा' कहा करता है।[9] शिक्षा  कबीरदास कबीर बड़े होने लगे। कबीर पढ़े-लिखे नहीं थे- अपनी अवस्था के बालकों से एकदम भिन्न रहते थे। कबीरदास की खेल में कोई रुचि नहीं थी। मदरसे भेजने लायक़ साधन पिता-माता के पास नहीं थे। जिसे हर दिन भोजन के लिए ही चिंता रहती हो, उस पिता के मन में कबीर को पढ़ाने का विचार भी न उठा होगा। यही कारण है कि वे किताबी विद्या प्राप्त न कर सके। मसि कागद छूवो नहीं, क़लम गही नहिं हाथ। उन्होंने स्वयं ग्रंथ नहीं लिखे, मुँह से बोले और उनके शिष्यों ने उसे लिख लिया। वैवाहिक जीवन कबीर का विवाह वनखेड़ी बैरागी की पालिता कन्या 'लोई' के साथ हुआ था। कबीर को कमाल और कमाली नाम की दो संतान भी थी। ग्रंथ साहब के एक श्लोक से विदित होता है कि कबीर का पुत्र कमाल उनके मत का विरोधी था। बूड़ा बंस कबीर का, उपजा पूत कमाल। हरि का सिमरन छोडि के, घर ले आया माल।[3] कबीर की पुत्री कमाली का उल्लेख उनकी बानियों में कहीं नहीं मिलता है। कहा जाता है कि कबीर के घर में रात - दिन मुडियों का जमघट रहने से बच्चों को रोटी तक मिलना कठिन हो गया था। इस कारण से कबीर की पत्नी झुंझला उठती थी। एक जगह कबीर उसको समझाते हैं :- सुनि अंघली लोई बंपीर। इन मुड़ियन भजि सरन कबीर।।[3] जबकि कबीर को कबीर पंथ में, बाल- ब्रह्मचारी और विराणी माना जाता है। इस पंथ के अनुसार कामात्य उसका शिष्य था और कमाली तथा लोई उनकी शिष्या। लोई शब्द का प्रयोग कबीर ने एक जगह कंबल के रुप में भी किया है। वस्तुतः कबीर की पत्नी और संतान दोनों थे। एक जगह लोई को पुकार कर कबीर कहते हैं :- "कहत कबीर सुनहु रे लोई। हरि बिन राखन हार न कोई।।'[3] यह हो सकता हो कि पहले लोई पत्नी होगी, बाद में कबीर ने इसे शिष्या बना लिया हो। उन्होंने स्पष्ट कहा है :- नारी तो हम भी करी, पाया नहीं विचार। जब जानी तब परिहरि, नारी महा विकार।।[3] गुरु दीक्षा कबीर जी ने सोचा कि गुरु किये बिना काम बनेगा नहीं। उस समय काशी में रामानन्द नाम के संत बड़े उच्च कोटि के महापुरुष माने जाते थे। कबीर जी ने उनके आश्रम के मुख्य द्वार पर आकर विनती कीः "मुझे गुरुजी के दर्शन कराओ।" उस समय जात-पाँत का बड़ा आग्रह रहता था। और फिर काशी ! वहाँ पण्डितों और पाण्डे लोगों का अधिक प्रभाव था। कबीर जी ने देखा कि हर रोज सुबह तीन-चार बजे स्वामी रामानन्द खड़ाऊँ पहनकर 'टप...टप....' आवाज़ करते गंगा में स्नान करने जाते हैं। कबीर जी ने गंगा के घाट पर उनके जाने के रास्ते में और सब जगह बाड़ कर दी। एक ही मार्ग रखा और उस मार्ग में सुबह के अन्धेरे में कबीर जी सो गये। गुरु महाराज आये तो अन्धेरे के कारण कबीर जी पर पैर पड़ गया। उनके मुख से उदगार निकल पड़ेः "राम... राम... राम....।" कबीर जी का तो काम बन गया। गुरुजी के दर्शन भी हो गये, उनकी पादुकाओं का स्पर्श भी मिल गया और गुरुमुख से रामनाम का मंत्र भी मिल गया। अब दीक्षा में बाकी ही क्या रहा ? कबीर जी नाचते, गाते, गुनगुनाते घर वापस आये। रामनाम की और गुरुदेव के नाम की रट लगा दी। अत्यंत स्नेहपूर्वक हृदय से गुरुमंत्र का जप करते, गुरुनाम का कीर्तन करते साधना करने लगे। जो महापुरुष जहाँ पहुँचे हैं वहाँ की अनुभूति उनका भावपूर्ण हृदय से चिन्तन करने वाले को भी होने लगती है। काशी के पण्डितों ने देखा कि यवन का पुत्र कबीर रामनाम जपता है, रामानन्द के नाम का कीर्तन करता है ! उस यवन को रामनाम की दीक्षा किसने दी ? क्यों दी ? मंत्र को भ्रष्ट कर दिया ! पण्डितों ने कबीर से पूछा:- "रामनाम की दीक्षा तेरे को किसने दी ?" "स्वामी रामानन्दजी महाराज के श्रीमुख से मिली।" "कहाँ दी ?" "सुबह गंगा के घाट पर।" पण्डित रामानन्द जी के पास पहुँचे और कहा कि आपने यवन को राममंत्र की दीक्षा देकर मंत्र को भ्रष्ट कर दिया, सम्प्रदाय को भ्रष्ट कर दिया। गुरु महाराज ! यह आपने क्या किया ? गुरु महाराज ने कहा- "मैंने तो किसी को दीक्षा नहीं दी।" "वह यवन जुलाहा तो रामानन्द..... रामानन्द.... मेरे गुरुदेव रामानन्द" की रट लगाकर नाचता है, आपका नाम बदनाम करता है।" "भाई ! मैंने उसको कुछ नहीं कहा। उसको बुलाकर पूछा जाय। पता चल जायेगा।" काशी के पण्डित इकट्ठे हो गये। कबीर जी को बुलाया गया। गुरु महाराज मंच पर विराजमान हैं। सामने विद्वान् पण्डितों की सभा बैठी है। रामानन्दजी ने कबीर से पूछाः "मैंने तुझे कब दीक्षा दी ? मैं कब तेरा गुरु बना ?" कबीर जी बोलेः "महाराज ! उस दिन प्रभात को आपने मेरे को पादुका का स्पर्श कराया और राममंत्र भी दिया, वहाँ गंगा के घाट पर।" रामानन्द जी कुपित से हो गये। कबीर जी को अपने सामने बुलाया और गरज कर बोलेः "मेरे सामने तू झूठ बोल रहा है ? सच बोल...." "प्रभु ! आपने ही मुझे प्यारा रामनाम का मंत्र दिया था...."  कबीरदास की मजार और समाधि, मगहर, उत्तर प्रदेश रामानन्दजी को गुस्सा आ गया। खडाऊँ उठाकर दे मारी कबीर जी के सिर पर। "राम... राम...राम....! इतना झूठ बोलता है....।" कबीर जी बोल उठेः "गुरु महाराज ! तबकी दीक्षा झूठी तो अबकी तो सच्ची...! मुख से रामनाम का मंत्र भी मिल गया और सिर में आपकी पावन पादुका का स्पर्श भी हो गया।" स्वामी रामानन्द जी उच्च कोटि के संत-महात्मा थे। घड़ी भर भीतर गोता लगाया, शांत हो गये। फिर पण्डितों से कहाः "चलो, यवन हो या कुछ भी हो, मेरा पहले नम्बर का शिष्य यही है।" ब्रह्मनिष्ठ सत्पुरुषों की विद्या या दीक्षा प्रसाद खाकर मिले तो भी बेड़ा पार करती है और मार खाकर मिले तो भी बेड़ा पार कर देती है।[10] मृत्यु कबीर ने काशी के पास मगहर में देह त्याग दी। ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के बाद उनके शव को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। हिन्दू कहते थे कि उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से होना चाहिए और मुस्लिम कहते थे कि मुस्लिम रीति से। इसी विवाद के चलते जब उनके शव पर से चादर हट गई, तब लोगों ने वहाँ फूलों का ढेर पड़ा देखा। बाद में वहाँ से आधे फूल हिन्दुओं ने ले लिए और आधे मुसलमानों ने। मुसलमानों ने मुस्लिम रीति से और हिंदुओं ने हिंदू रीति से उन फूलों का अंतिम संस्कार किया। मगहर में कबीर की समाधि है। जन्म की भाँति इनकी मृत्यु तिथि एवं घटना को लेकर भी मतभेद हैं किन्तु अधिकतर विद्वान् उनकी मृत्यु संवत 1575 विक्रमी (सन 1518 ई.) मानते हैं, लेकिन बाद के कुछ इतिहासकार उनकी मृत्यु 1448 को मानते हैं।[11]  हज़ारी प्रसाद द्विवेदी  हज़ारीप्रसाद द्विवेदी की क़लम से त्रिपुरा ज़िले के योगियों को पहले अग्निदाह करते हैं और फिर समाधि भी देते हैं अर्थात मिट्टी में गाड़ भी देते हैं। कबीरदास के विषय में प्रसिद्ध है कि उनकी मृत्यु के बाद कुछ फूल बच रहे थे जिनमें से आधे को हिन्दुओं ने जलाया और आधे को मुसलमानों ने गाड़ दिया। कई पंडितों ने इस को करामाती किंवदती कहकर उड़ा दिया है, पर मेरा अनुमान है कि सचमुच ही कबीरदास को (त्रिपुरा ज़िले के वर्तमान योगियों की भाँति) समाधि भी दी गई होगी और उनका अग्नि-संस्कार भी किया गया होगा। यदि यह अनुमान सत्य है तो दृढ़ता के साथ ही कहा जा सकता है कि कबीरदास जिस जुलाहा जाति में पालित हुए थे वह एकाध पुश्त पहले के योगी जैसी किसी आश्रम-भ्रष्ट जाति से मुसलमान हुई थी या अभी होने की राह में थी। जोगी जाति का संबंध नाथपंथी सिद्धांतों की जानकारी न हो, तो कबीर की वाणियों को समझ सकना भी मुश्किल है।[4]  कबीर कबीर का जीवन परिचय कबीर का समकालीन समाज  पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ कबीर ग्रंथावली (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) हिंदी समय डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 2 अगस्त, 2011। ↑ महात्मा कबीर (हिंदी) (पी.एच.पी) भारतीय साहित्य संग्रह। अभिगमन तिथि: 2 अगस्त, 2011। ↑ 3.0 3.1 3.2 3.3 3.4 कबीर (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) हिन्दी सिखें ब्लॉग। अभिगमन तिथि: 2 अगस्त, 2011। ↑ 4.0 4.1 4.2 4.3 द्विवेदी, हजारीप्रसाद कबीर, 1990 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली। ↑ प्रसिद्ध विद्वान् रायकृष्णदास जी ने अपने एक पत्र में मुझे बताया है कि 'जुलाहा' शब्द संस्कृत 'चोलवाय' से बना है। परंतु मुझे संस्कृत-साहित्य में 'चोलवाय' शब्द का कहीं प्रयोग नहीं मिला। ↑ म्लेच्छात् कुविंदकन्यायां जोला जातिर्बभूव ह। जोलात् कुविंदकन्याया शराक: परिकीर्तित:॥ ↑ कबीर ग्रंथावली, शी श्यामसुंदरदास- संपादित, काशी नागरी-प्रचारिणी सभा, काशी, 1928, पद 270 इत्यादि। ↑ परिहरि काम राम कह बौरे सुनि सिख बंधू मोरी। हरि को नाँव अभै-पद-दाता कहै कबीरा कोरी॥ कबीर ग्रंथावली, शी श्यामसुंदरदास- संपादित, काशी नागरी-प्रचारिणी सभा, काशी, 1928, पद 346 इत्यादि। ↑ जोगी गोरख-गोरख करै। हिंदू राम-नाम उच्चरै। मुसलमान कहै एक खुदाइ। कबीर को स्वामी घटि घटि रहयों समाइ॥ कबीर ग्रंथावली, शी श्यामसुंदरदास- संपादित, काशी नागरी-प्रचारिणी सभा, काशी, 1928, पद 300 इत्यादि। ↑ कबीर जी की दीक्षा (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) मुक्ति का सहज मार्ग (hariomgroup.org)। अभिगमन तिथि: 4 अगस्त, 2011। ↑ संत कवि कबीर (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) वेब दुनिया। अभिगमन तिथि: 4 अगस्त, 2011। संबंधित लेख देखें • वार्ता • बदलें कबीर संबंधित लेख परिचय कबीर · जीवन परिचय · समकालीन समाज · साहित्यिक परिचय · भाषा और शैली · व्यक्तित्व · जीवन दर्शन · रचनाएँ · कबीर के दोहे · कबीर आलेख · कबीरपंथ · कबीर जयंती रचनाएँ कबीर के दोहे · कबीर के पद · कबीर ग्रंथावली · बीजक · साखी · सबद · रमैनी · कबीर -हज़ारी प्रसाद द्विवेदी · कबीर की परिचई देखें • वार्ता • बदलें भारत के कवि संस्कृत के कवि अश्वघोष · कल्हण · वररुचि · कालिदास · विद्यापति · बाणभट्ट · मम्मट · भर्तृहरि · भीमस्वामी · भट्टोजिदीक्षित · भवभूति · मंखक · जयदेव · भारवि · माघ · श्रीहर्ष · क्षेमेन्द्र · कुंतक · राजशेखर · शूद्रक · विशाखदत्त · भास · हरिषेण · अप्पय दीक्षित आदि काल चंदबरदाई · नरपति नाल्ह · जगनिक · चर्पटीनाथ · धोयी · अमीर ख़ुसरो · पुष्पदन्त · स्वयंभू देव · शंकरदेव · सरहपा भक्तिकाल कबीर · तुलसीदास · कंबन · दादू दयाल · मीरां · अंदाल · रसखान · रहीम · रैदास · मलिक मुहम्मद जायसी · लालचंद · नरोत्तमदास · नामदेव · छीहल · कृष्णदास पयहारी · लालच दास · कृपाराम · कुमारव्यास · महापात्र नरहरि बंदीजन · आलम · गंग · मनोहर · बलभद्र मिश्र · ज्ञानदास · जमाल · होलराय ब्रह्मभट्ट · कृत्तिवास · क़ादिर बख्श · बनारसी दास · सुंदर दास · धर्मदास · गुरुनानक · सुन्दरदास · त्यागराज · आंडाल · गोविन्ददास आचार्य · गोविन्ददास चक्रवर्ती · गोविन्ददास कविराज · मलूकदास · अक्षरअनन्य · जगजीवनदास · दयाराम · कुतबन · मंझन · उसमान · शेख नबी · नूर मुहम्मद · स्वामी अग्रदास · नाभादास · अनन्य अलि · प्राणचंद चौहान · हृदयराम · हितहरिवंश · गदाधर भट्ट · स्वामी हरिदास · सूरदास मदनमोहन · श्रीभट्ट · व्यास जी · ध्रुवदास · टोडरमल · बीरबल · पुहकर कवि · कासिमशाह · तुकाराम · दरिया साहेब · अमरेश · दरिया साहेब · धरनीदास · अप्पर · हलधरदास · हरिराम व्यास · पुण्डरीक अष्टछाप कवि सूरदास · कुम्भनदास · कृष्णदास · गोविंदस्वामी · चतुर्भुजदास · छीतस्वामी · नंददास · परमानंद दास ·अनंतदास रीति काल बिहारी लाल · केशव · भूषण · घनानन्द · सैय्यद मुबारक़ अली बिलग्रामी · सेनापति · चिंतामणि त्रिपाठी · बेनी · मंडन · मतिराम · कुलपति मिश्र · सुखदेव मिश्र · कालिदास त्रिवेदी · राम · नेवाज · देव · श्रीधर · सूरति मिश्र · कवींद्र · श्रीपति · बीर · कृष्ण · पराग (कवि) · गजराज उपाध्याय · रसिक सुमति · गंजन · अली मुहीब ख़ाँ · भिखारी दास · भूपति · तोषनिधि · बंसीधर · दलपति राय · सोमनाथ माथुर · रसलीन · रघुनाथ · दूलह · कुमार मणिभट्ट · शंभुनाथ मिश्र · उजियारे कवि · शिवसहाय दास · गोपालचन्द्र 'गिरिधरदास' · चरनदास · रूपसाहि · बैरीसाल · ऋषिनाथ · रतन · दत्त · नाथ · चंदन · देवकीनन्दन · महाराज रामसिंह · भान · ठाकुर बद्रीजन · घनश्याम शुक्ल · थान · कृपानिवास · बेनी बंदीजन · बेनी प्रवीन · जसवंत सिंह · यशोदानंदन · करन · गुरदीन पांडे · ब्रह्मदत्त · धनीराम · पद्माकर · ग्वाल · प्रतापसाहि · चंद्रशेखर वाजपेयी · दूलनदास · भीषनजी · रसिक गोविंद · सूर्यमल्ल मिश्रण · कुवरि · अखा भगत · कवीन्द्राचार्य सरस्वती · मनीराम मिश्र · उजियारे लाल · बनवारी · तुलसी साहिब · सबलसिंह चौहान · वृंद · छत्रसिंह · बैताल · आलम · गुरु गोविंदसिंह · श्रीधर · लाल कवि · रसनिधि · महाराज विश्वनाथ सिंह · नागरीदास · जोधाराज · बख्शी हंसराज · जनकराज किशोरीशरण · अलबेली अलि · भीखा साहब · हितवृंदावन दास · गिरधर कविराय · भगवत रसिक · श्री हठी · गुमान मिश्र · सरजूराम पंडित · सूदन · हरनारायण · ब्रजवासी दास · घासीराम · गोकुलनाथ · गोपीनाथ · मणिदेव · बोधा · रामचंद्र · मंचित · मधुसूदन दास · मनियार सिंह · कृष्णदास · भरमी · गणेश बन्दीजन · सम्मन · ठाकुर असनी · ठाकुर असनी दूसरे · ठाकुर बुंदेलखंडी · ललकदास · खुमान · नवलसिंह · रामसहाय दास · चंद्रशेखर कवि · दीनदयाल गिरि · पजनेस · गिरिधरदास · द्विजदेव · चंद्रशेखर · अहमद · चंडीदास · पृथ्वीराज · बुल्ले शाह छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत · जयशंकर प्रसाद · सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' · महादेवी वर्मा · आनंदीप्रसाद श्रीवास्तव · वियोगी हरि आधुनिक काल अरबिंदो घोष · मैथिलीशरण गुप्त · ग़ालिब · फ़िराक़ गोरखपुरी · नागार्जुन · सरोजिनी नायडू · रामधारी सिंह 'दिनकर' · हरिवंश राय बच्चन · गजानन माधव 'मुक्तिबोध' · बालकृष्ण शर्मा नवीन · अयोध्या प्रसाद खत्री · सुभद्रा कुमारी चौहान · निर्मला ठाकुर · नरेश मेहता · अमृता प्रीतम · माखन लाल चतुर्वेदी · मोहम्मद इक़बाल · रामकुमार वर्मा · रामविलास शर्मा · कुंवर नारायण · रामनरेश त्रिपाठी · रंगलाल बनर्जी · श्रीधर पाठक · राय कृष्णदास · गुलज़ार · गुरुजाडा अप्पाराव · भगवतीचरण वर्मा · श्रीकांत वर्मा · जगन्नाथदास 'रत्नाकर' · सोम ठाकुर · नकछेदी तिवारी · लालधर त्रिपाठी 'प्रवासी' · दिनेश कुमार शुक्ल · प्रताप नारायण मिश्र · दलपतराम · धीरेन्द्र वर्मा · देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' · अज्ञेय · माइकल मधुसूदन दत्त · तोरु दत्त · आरसी प्रसाद सिंह · ठाकुर प्रसाद सिंह · अर्जुनदास केडिया · अनूप शर्मा · कन्हैयालाल सेठिया · जीवनानन्द दास · काका हाथरसी · त्रिलोचन शास्त्री · बाबू कृष्णचन्द्र · कुंजर भारती · केशवसुत · शिवदीन राम जोशी · सुब्रह्मण्य भारती · शिवमंगल सिंह सुमन · श्याम नारायण पांडेय · विद्यावती 'कोकिल' · शमशेर बहादुर सिंह · जानकी वल्लभ शास्त्री · पंकज सिंह · मीर · भवानी प्रसाद मिश्र · कृष्ण वल्लभ द्विवेदी · दुष्यंत कुमार · नामवर सिंह · चंद्रसिंह बिरकाली · केदारनाथ अग्रवाल · केदारनाथ सिंह · श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' · हरनाथ शर्मा · विजयदेव नारायण साही · मलयज · उमाकांत मालवीय · गिरिजाकुमार माथुर · भगवत रावत · नरेंद्र शर्मा · कैलाश वाजपेयी · गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' · वीरेन डंगवाल · सोहन लाल द्विवेदी · सी. नारायण रेड्डी · विवेकी राय · भाई वीर सिंह · बनादास · जगतसिंह · जोधराज · मोहन प्यारे द्विवेदी · अजित शंकर चौधरी · चंद्रकांत देवताले देखें • वार्ता • बदलें समाज सुधारक संत समाज सुधारक कबीर · गुरु घासीदास · विनोबा भावे · स्वामी श्रद्धानन्द · महात्मा हंसराज · स्वामी सहजानंद सरस्वती · संतराम बी. ए. · केशव चन्द्र सेन · गुरु नानक · दयानंद सरस्वती समाज सुधारक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · रामानुज प्रताप सिंह देव · सर सैयद अहमद ख़ाँ · देवेन्द्रनाथ ठाकुर · द्वारकानाथ ठाकुर · धोंडो केशव कर्वे · मदनमोहन मालवीय · चंगाराम कुमारथ कृष्णन · रबीन्द्रनाथ ठाकुर · ठक्कर बाप्पा · गोदावरीश मिश्र · राजा राममोहन राय · नानाजी देशमुख · हेनरी विलियम डेरेजिओ · मन्नत्तु पद्मनाभन · ठाकुरदास भार्गव · बिरजानन्द · बाबा आम्टे · ईश्वर चन्द्र विद्यासागर · छत्रपति साहू महाराज · मुंशी दयानारायण निगम · महादेव गोविन्द रानाडे · लक्ष्मीबाई केलकर · फ़िरोजशाह मेहता · लक्ष्मी नारायण साहू · के. केलप्पन · बसव · जीन हेनरी डयूनेन्ट · तारा सिंह · सव्यसाची · पंडिता रमाबाई · प्रतापचंद्र मज़ूमदार · वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री · रामकृष्ण गोपाल भंडारकर · हरविलास शारदा · प्रभाशंकर पाटनी · भवानी दयाल संन्यासी · मंगूराम · टी. के. माधवन · सैयद हसन इमाम  वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ ऋ ॠ ऑ श्र अः श्रेणियाँ: प्रारम्भिक अवस्थाजीवनी साहित्यनिर्गुण भक्तिचरित कोशसाहित्य कोशभक्ति कालकबीर   To the top गणराज्य इतिहास पर्यटन साहित्य धर्म संस्कृति दर्शन कला भूगोल विज्ञान खेल सभी विषय भारतकोश सम्पादकीय भारतकोश कॅलण्डर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ब्लॉग संपर्क करें योगदान करें भारतकोश के बारे में अस्वीकरण भारतखोज ब्रज डिस्कवरी © 2017 सर्वाधिकार सुरक्षित भारतकोश

No comments:

Post a Comment